Posts

Showing posts from September, 2018

नवनिर्मित निरंकारी सत्संग भवन का विधिवत लोकापर्ण

Image
देहरादून – उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून में इंतजार की घड़िया खत्म... निरंकारी भक्तों के लिए आज खुशियों का दिन आ गया। सद्गुरू माता सुदीक्षा सविन्दर हरदेव महराज ने अपने प्रथम आगमन के अवसर पर जयघोष के बीच दूर-‘दूर से आये संतों महापुरूषों की मौजूदगी में करतल ध्वनि एवं ढोल नगाड़ों के बीच नवनिर्मित निरंकारी सत्संग भवन का विधिवत लोकापर्ण किया। गौरतलब है कि सत्गुरु सुदीक्षा का गद्दी संभालते ही उत्तराखण्ड की धरती पर पहला संत समागम है। हरिद्वार बाइपास पर पहले विशाल निरंकारी संत समागम के साथ ही नवनिर्मित संत निरंकारी भवन का लोकापर्ण किया गया। जिसकी अध्यक्षता संत निरंकारी मिशन की छठी सत्गुरु सुदीक्षा ने की। सत्गुरु सुदीक्षा  का गद्दी संभालने के बाद मसूरी प्रवास के दौरान दून का पहला निरंकारी संत समागम सम्पन्न हुआ। बाबा हरदेव सिंह  का आज एक और सपना साकार हो गया। जब उनके द्वारा स्वीकृत 20 हजार संतों के बैठने की क्षमता वाले भवन आज संतों को समर्पित हो गया।  कार्यकग्रम में देहरादून के आसपास के प्रांतों के अलावा, गढ़वाल, कुमाऊं, उत्तर प्रदेश से काफी तादाद में संतों महापुरूषों ने भाग लिया। सेवादल के

देहरादून के जसवंत सिंह मैदान में मनाया गया 'पराक्रम पर्व'

देहरादून   के   जसवंत   सिंह   मैदान   में   आज   भारतीय   सेना   की  69 वीं   माउंटेन   ब्रिगड   ने     पराक्रम   पर्व   मनाया।   जिसके   अंतर्गत   सेना   द्वारा   प्रयोग   किये   जाने   वाले   युद्ध   हथियारों   व   अन्य   सैन्य उपकरणों   को   स्थानीय   लोगों   के   लिए   प्रदर्शित   किया   गया।   स्कूली   बच्चों ,  एनसीसी   कैडेट्स ,  युवाओं समेत   स्थानीय   लोगों   ने   सेना   के   उपकरणों   जैसे   लांचर   पैड ,  आर्टिलरी ,  ग्रेनेड   लांचर ,  हथियारबंद   ट्रक   एवं विभिन्न   प्रकार   की   मशीन   गनों   का   नज़दीक   से   मुआइना   किया।   सेना   के   जवानों   के   द्वारा   बच्चों   को हथियारों   की   जानकारी   दी   गई।   जिसे   लेकर   स्कूली   बच्चों   में   खासा   उत्साह   देखने   को   मिला।   साथ   ही   ब्रिगड   के   मिलिट्री   बैंड   ने   परफॉर्म   किया   एवं   बच्चों   ने   कैनवास   पर   सरहद   पर   तैनात   सेना के   जवानों   के   लिए   संदेश   लिखें।   इस   अवसर   पर   सेना   द्वारा   अंजाम   दी   गई   सर्जिकल   स्ट्राइक   पर   एक मूवी   भी   दिखाई   गई। इस   आयोजन

भारत सभा ने मनाया भगत सिंह स्मृति दिवस

Image
देहरदून–भगत सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर नौजवान भारत सभा,उत्तराखंड इकाई द्वारा दो दिवसीय 'भगतसिंह स्मृति दिवस' के तहत आज पहले दिन देहरादून के डोईवाला में निर्माण मजदूरों की बस्ती में नुक्कड़ सभाएं करते हुए व्यापक पर्चा वितरण किया गया|नुक्कड़ सभा में वक्ताओं ने कहा कि, आज नौजवानों-मेहनतकशों को भगतसिंह की स्मृति से प्रेरणा लेकर उनके अधूरे सपनों को पूरा करने में सन्नद्ध हो जाना होगा|भगत सिंह ने कहा था कि,"हम गोरी बुराई की जगह काली बुराई को लाकर कष्ट नहीं उठाना चाहते|" भगत सिंह शोषण की हर उस व्यवस्था को ख़त्म करना चाहते थे जिसमें एक इंसान द्वारा दूसरे इंसान का और एक राष्ट्र द्वारा दूसरे राष्ट्र का शोषण होता है| उनका साफ मानना था कि जब-तक इस देश के मज़दूर-किसान एक क्रांतिकारी पार्टी के झंडे तले एकजुट होकर क्रांति नहीं करेंगे और सत्ता की वास्तविक डोर अपने हाथ में नहीं रखेंगे तब-तक सच्ची आज़ादी नही आ सकती है| आज भगतसिंह को सच्चे अर्थों में याद करने का यही मक़सद यही हो सकता है कि हम उनके आदर्शों पर चलते हुए उनके सपनों को पूरा करने में जी-जान से लग जायें|

बिना जनसुनवाई के अतिक्रमण ध्वस्तीकरण का विरोध

Image
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कमेटी का वरिष्ठ नेतागणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जनहित की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुलाकात कर प्रदेश में बिना जनसुनवाई के किये जा रहे अतिक्रमण के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के विरोध, सूबे में निकाय चुनाव को समय पर कराये जाने की मांग के साथ विभिन्न जनसमस्याओं पर पार्टी का पक्ष रखते हुए सकारात्मक कार्यवाही का अनुरोध किया।इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्यक्ष, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, विधायक मनोज रावत, पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी, राजकुमार, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष पृथ्वी सिंह चौहान,प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना,प्रभुलाल बहुगुणा,गोदावरी थापली,याकुब सिदकी,सुरेन्द्र रांगड,जिला अध्यक्ष टिहरी सूरज राणा ,पीसीसी सदस्य शान्ति प्रसाद भट्ट ,नरेंद्र चंद रमोला ,पूर्व जेष्ट प्रमुख साहब सिंह सजवाण ,राजेंद्र डोभाल ,महिला कांग्रेस अध्यक्ष दर्शनी रावत , आशी रावत ,राकेश राणा एवं पूर्व प्रमुख विजयलक्ष्मी थलवाल आदि मौजूद रहे ।

देहरादून वासी कला प्रदर्शनी का लुप्त उठाएंगे

Image
देहरादून - अंतारा सीनियर लिविंग कलाकार राधिका चांद द्वारा बनाए गए चित्रों की एक कला प्रदर्शनी का आयोजन कर रहा है। भारत की प्रसिद्ध कलाकार अंजोली इला मेनन ने अंतारा देहरादून की द गैलरी में कला प्रदर्शनी का उद्धाटन किया। आर्ट प्रदर्शनी देखने आये कई कला प्रेमियों ने राधिका के काम की प्रशंसा की। यह प्रदर्शनी देहरादूनवासियों के लिए 27 सितंबर से 31 अक्टूबर 2018 तक खुली रहेगी, जहां प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक कला प्रदर्शनी का लुप्त उठाया जा सकता है। पद्मश्री विजेता कलाकार अंजोली इला मेनन ने कहा, “चांद का काम भारतीय कलाकृति का बेहतरीन नमूना है। उनका काम पूरी तरह से अद्वितीय और वास्तविक है, जो पहले से मान्यता प्राप्त शैली से संबंधित नहीं है। इन जीवंत कल्पनाओं को स्वतंत्रता और जोश के साथ निष्पादित किया गया है, जो उनके कार्य की भावना में पोलक मछली की तरह दिखाई देता है। कुछ हद तक उनका काम ऑस्ट्रेलियाई आदिवासियों के डॉट पेंटिंग्स की याद दिलाता है। ”पद्मश्री और पद्म भूषण से सम्मानित कलाकार कृष्ण खन्ना ने कहा, “इस तरह के प्रभावशाली कार्य में अंतर्निहित ऊर्जा अपने आप में उल्लेखनीय है।...

आचार्यकुलम भवन के लोकार्पण

Image
हरिद्वार–मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ के नव निर्मित आचार्यकुलम भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व स्वामी रामदेव ने संयुक्त रूप से आचार्यकुलम के नये परिसर का उद्घाटन किया।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि स्वामी रामदेव द्वारा योग क्रांति के बाद शिक्षा क्रांति का जो संकल्प लिया है, वह भारतीय संस्कृति को सुदृढ़ करने का कार्य भी करेगा। उन्होंने कहा कि 10 हजार छात्रों को शिक्षित करने की क्षमता रखने वाला आचार्यकुलम वैदिक और आधुनिक शिक्षा पद्धति के समन्वय का केन्द्र बनेगा। स्वामी रामदेव विश्व में योग के प्रसार के बाद अब वैदिक शिक्षा पद्धती को विश्व स्तर पर ले जाने की दिशा में अग्रसर हुए हैं। यह मानव निर्माण की प्रयोगशाला है, जहां भविष्य के भारत का निर्माण होगा। भारत को विश्व गुरू बनाने में हम सभी स्वामी रामदेव के इस अभियान में सहयोगी और साथी हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि स्वामी रामदेव भारत के भविष्य का निर्माण कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि भारत को विश्व गुरू बना

इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का जायजा लिया डीएम ने

Image
देहरादून– जिलाधिकारी एस.ए मुरूगेशन द्वारा नगर आयुक्त नगर निगम विजय कुमार जोगदंडे, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीर सिंह बुदियाल,  उद्योग विभाग, लो.नि.वि,  और सम्बन्धित अधिकारियों व ऐजेंसियों के सदस्यों के साथ अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में आयोजित होने वाली इन्वेस्टर्स समिट की व्यवस्थाओं की देखरेख हेतु महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज में भौतिक निरीक्षण किया गया।जिलाधिकारी ने इवैन्ट मैनेजर और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर किये जाने वाले छोटे-मोटे कन्स्ट्रक्शन और अस्थाई निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करने और शासन के निर्देशों के क्रम में आवश्यकतानुसार मुख्य स्थल को एम्सटेण्ड करने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने वीवीआईपी, वीआईपी, डैलीगेट्स, मीडिया सहित विभिन्न कक्षों के प्रवेश, निकासी, सिटिंग मैनेजमैन्ट, पार्किंग, सुरक्षा, प्रेस कान्फ्रेंस संबोधन स्थल इत्यादि बिन्दुओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न अधीनस्थ अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त उन्होंने लोक निर्माण विभाग, यूपीसीएल, व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों को एक टीम बनाते हुए अस्थायी कन्स्ट्रक्श

26 सदस्यीय दल पूर्ण सकुशल

Image
घनसाली–आईआईटी  रूड़की के 19 छात्र ,03 छात्राएं  ,02 स्टाफ ,एवं 02 गाइड  का दल, जो घुत्तू-गंगी टिहरी गढ़वाल से श्री केदारनाथ हेतु ट्रेकिंग पर गये थे,  को आज sdrf टीम द्वारा ट्रैकिंग रुट पर  खोज लिया है सभी 26सदस्यीय दल  पूर्ण सकुशल हैं दल कल घुत्तू पहुचेंगा तथा आज रात्रि रीह  गढ़वाल मंडल विकास निगम के होटल में रुकेंगे। रीह में रात्रि  विश्राम स्थान न होने से SDRF , एवं सहयोगी पुलिस थाना घनसाली, राजस्व टीम घनसाली व वन विभाग  सदस्य आज  घुत्तू  में रुकेंगे। वर्तमान में टीम घुत्तू को रवाना है प्रशासन को सूचना दे दी गयी है।

मुख्यमंत्री से गौतम अडाणी ने की भेंट

Image
देहरादून–मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुख्यमंत्री आवास में अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रदेश में ऊर्जा के अलावा कृषि, संचार एवं पर्यटन से सम्बन्धित अवस्थापना योजनाओं में निवेश से सम्बन्धित प्रस्तावों पर चर्चा की।  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत  ने गौतम अडाणी के प्रस्तावों का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य में निवेश की पहल को देश विदेश के उद्यमियों द्वारा सराहा गया है, जो राज्य के आर्थिक विकास एवं रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उद्यमियों को अनुकूल माहौल उपलब्ध कराया जायेगा। इसके लिये राज्य सरकार द्वारा व्यापक पहल व व्यवस्थायें भी सुनिश्चित की गई हैं। मुख्यमंत्री ने गौतम अडाणी से बेमौसमी खाद्य उत्पादों, एरोमेटिक प्लान्ट तथा फलोत्पादन की दिशा में भी सहयोग की अपेक्षा की। गौतम अडाणी ने देहरादून, मसूरी, नैनीताल, हेमकुण्ड साहिब, यमुनोत्री व केदारनाथ में रोपवे के निर्माण के प्रति दिलचस्पी दिखायी। इसके अलावा स्मार्टसिटी योजना, ऋषिकेश में स्थापित होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय कन्वेंसन सेन्टर, टि

ऋषिकेश के 6 एटीएम पर पुलिस ने लगाये गये ताले

Image
 ऋषिकेश–ऋषिकेश के 06 ए0टी0एम0 में पुलिस द्वारा लगाये गये ताले, इनमें नही थे सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम व गार्ड के ना होने और वर्तमान समय में एटीएम में क्लोनिंग व एटीएम सम्बन्धी अन्य ठगियों को रोकने के लिये ऋषिकेश क्षेत्र के 52 बैंक प्रबन्धकों को लिखित व मौखिक रूप से अवगत कराया गया था कि आप अपने अपने एटीएम में सुरक्षा गार्ड नियुक्त करें तथा उच्च तकनीकी के सीसी टीवी कैमरें लगवायें। इसी क्रम में  11 sep को ऋषिकेश क्षेत्र के लगभग 52 बैंको के प्रबन्धकों को बैंको के एटीएम में सुरक्षा सम्बन्धी पुख्ता इन्तजाम 5 दिन तक पूर्ण करने के सम्बन्ध में नोटिस दिये गये थे। 16 दिन पूर्ण होने के उपरान्त भी बैंको द्वारा एटीएम में सुरक्षा गार्ड नियुक्त नही किये गये और ना ही अन्य कमियों को पूर्ण नही किया गया, जिस कारण जनहित को देखते हुये ऋषिकेश पुलिस द्वारा निम्नलिखित 06 एटीएम पर ताला लगवाया गया, जिससे एटीएम ठगी की घटना को रोका जा सके। इस सम्बन्ध में एटीएम से सम्बन्धित बैंक के उच्चाधिकारियों को पत्र प्रेषित किया जायेगा। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।- मनी स्पॉट एटीएम श्यामपुर- एक्सिस बैंक एटीएम श्यामपुर

नैनीताल उत्तराखण्ड का हृदय –राज्यपाल

Image
  नैनीताल –  उत्तराखण्ड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने मीडिया से अनौपचारिक वार्ता के दौरान कहा कि नैनीताल उत्तराखण्ड का हृदय है। पर्यटन के क्षेत्र में पिछले कुछ समय में बहुत अच्छा कार्य हुआ है जिस कारण उत्तराखण्ड में पर्यटन बढ़ा है। उन्होंने कहा कि नैनीताल में बहुत से दर्शनीय स्थल हैं, परन्तु अभी भी बहुत से ऐसे स्थल हैं जिन्हें विकसित किए जाने की आवश्यकता है। राज्यपाल  ने पत्रकारों से राज्य में नये पर्यटन क्षेत्र विकसित किए जाने हेतु सुझाव माँगते हुए कहा कि राज्य सरकार और पत्रकार राज्य के विकास के लिए कार्य करते हैं। हम सबको राज्य के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है।  राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड की भौगोलिक स्थिति के कारण प्राकृतिक आपदाओं का प्रभाव रहता है। नैनीताल में भी कुछ ऐसी भूस्खलन की घटनाएँ हुयी है, जिनके उपचार हेतु राज्य सरकार प्रयास कर रही है। राज्यपाल ने नैनीताल में पाॅलीथीन पर पूर्ण प्रतिबन्ध एवं स्थानीय लोगों द्वारा इस पर पूर्ण सहयोग दिये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पाॅलीथीन पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध तभी सम्भव है, जब इसमें जनता का सहयोग मिलेगा।आयु

पितृ दोष के कारण आपके बन बनाये काम बिगड़ते....

Image
पितृदोष के लिये दीवार पर अपने दिवंगत पूर्वजों के फोटो लगाकर उन पर हार चढ़ाकर सम्मानित करने से ज़्यादा अच्छा है कि अपने जीवित माता पिता को सम्मान दिया जाय।उनकी भावनाओं को समझकर उनको समय ज़रूर दें।पितृ पक्ष मे किया गया सेवा उसकी सफल होती है जिसने जीते जी अपने माता पिता को सम्मान दिया है।पितृ दोष के कारण आपके बन बनाये काम बिगड़ रहे हैं बच्चे आपके कहने के अनुसार या सुसंस्कारित नही है घर परिवार मे आपको सम्मान नही मिल रहा है तो समझे अाप पर पितृ दोष है।इसके लिये आप उन लोगों को जाकर ज़रूर समझाये जो अभि अपने मात पिता का जीते जी निरादर कर रहे हैं यदि आप किसी को यह करने से रोक सकते हैं तो आपका पितृ दोष कम हो सकता है।साथ ही श्राद्ध के दिनों में मांसाहारी भोजन नहीं करना   चाहिए। शराब तथा अंडे का भी त्याग करना चाहिए। सभी तामसिक वस्तुओं का सेवन छोड़ देना चाहिए और पराये अन्न से परहेज करना चाहिए। - पीपल के वृक्ष पर मध्याह्न में जल, पुष्प, अक्षत, दूध, गंगाजल, काले तिल चढ़ाएँ। - संध्या समय में दीप जलाएँ और नाग स्तोत्र, महामृत्युंजय मंत्र या रुद्र सूक्त या पितृ स्तोत्र व नवग्रह स्तोत्र का पाठ करें

राज्यपाल ने राजेश कॉलोनी में की सफाई

Image
देहरादून–उत्तराखण्ड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राजेश कॉलोनी, अधोईवाला में एनसीसी द्वारा आयोजित स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश को स्वच्छ बनाए रखने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अपने आस पास के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपना योगदान देना चाहिए, तभी यह स्वच्छता मिशन सफल हो सकेगा। उन्होंने कहा कि हमारी यह छोटी छोटी सी पहल देश को स्वच्छ बनाने के लिए बहुत ही आवश्यक है। कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहे विभिन्न विद्यालयों से आए एन.सी.सी. कैडेट्स को स्वच्छता मिशन में बढ़-चढ़ कर भाग लेने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्यपाल ने कहा कि आज का युवा वर्ग स्वच्छता के लिए काफी जागरूक है। राज्यपाल ने इस अवसर पर रिस्पना नदी के किनारे का कचरा साफ कर एनसीसी द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में अपना योगदान दिया। राज्यपाल ने उत्तराखण्ड आन्दोलनकारी शहीद राजेश रावत को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि भी दी।इस अवसर पर विधायक  खजान दास, पूर्व पार्षद जीवन सिंह, कमाण्डिंग आॅफिसर एनसीसी कर्नल

शाक्ति ऐप का दूसरे चरण शुरू

Image
देहरादून- प्रदेश उपाध्यक्ष नजमा खान की अध्यक्षता में  आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें शाक्ति ऐप के दूसरे चरण में प्रदेश की मातृशक्ति को अधिक से अधिक संख्या में शाक्ति ऐप से जोड़ने के लिए विचार विमर्श हुआ। बैठक में यह बात हुई कि शाक्ति ऐप के प्रथम चरण में जो महिलाएं छूटी हुई हैं उन्हें शाक्ति ऐप से जोड़ा जाए जिससे कि कांग्रेस द्वारा किए गए विकास के कार्य, एवं आगामी चुनावों से सम्बन्ध निदेशों को बूथ स्तर तक पहुंचाया जा सके ।प्रदेश महिला कांग्रेस ने उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य सेवाओं में हो  रही लापरवाही के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार मानते हुए घोर निंदा की है। तीन दिन पूर्व देहरादून के दून अस्पताल में जिस प्रकार से जचा-बच्चा दोनों की मृत्यु हुई जिसकी महिला कांग्रेस घोर निंदा करती है साथ ही प्रदेश की मातृशक्ति में सरकार के प्रति व्यापक रोष है,। अगर सरकार यथा शीघ्र मातृशक्ति को सुरक्षा हेतु, एवं स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हेतु कडे कदम नहीं उठाती है तो महिला कांग्रेस धरना-प्रदर्शन करेगी। बैठक में महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन,चन्द्रकला नेगी प्रदेश प्रवक्ता

हत्या में शामिल शूटर पुलिस की गिरफ्त में

Image
देहरादून–तीन शातिर अपराधी  द्वारा बालावाला में ईंट व बजरी सप्लायर आदेश बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। रायपुर थाने मे तहरीर के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0-/251/18 धारा 302 भादवि पंजीकृत कर जांच व0उ0नि0 संजय मिश्रा के सुपुर्द की गयी।तीन में से दो पुलिस टीमों को मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत एवम नई दिल्ली क्षेत्रों में रवाना किया गया। एक टीम द्वारा घटनास्थल एवम आस-पास के सी0सी0टी0वी0 कैमरों का अवलोकन किया एवम आस-पास के लोगों से पूछताछ कर व मुखविरों से सूचना के आधार पर कि एक शूटर ऋषिकेश क्षेत्र में हो सकता है। तुरन्त एक टीम ऋषिकेश क्षेत्र में रवाना हुई और आई0डी0पी0एल0 रोड ऋषिकेश से घटना में सम्मिलित शूटर अमित तोमर पुत्र अजय तोमर निवासी विराल थाना रमाला जिला बागपत उ0प्र0  को गिरफ्तार किया गया और अपराधी की निशादेही पर घटना के दिन प्रयुक्त एक तमन्चा 315 बोर मय खोखा कारतूस बरामद किया गया।जिसने पूछताछ में बताया कि घटना के दिन उसके साथी सचिन, अनुज ने आदेश बालियान पर गोली चलायी थी और उसके अन्य साथी अजीत एवं रोहित तोमर द्वारा उनकी सहायता की गयी थी। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास व उत्तर प्रदेश

वित्त मंत्री से मिले सेवानिवृत्त आभार जताया

Image
देहरादून– वित्त मंत्री प्रकाश पन्त से आवास पर सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन, उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष पी0डी0 गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। संगठन के पदाधिकारियों ने पेंशनरो की पेंशन सम्बन्धी विसंगतियों के निवारण व केन्द्र के समान पेंशन पुनरीक्षण पर कैबिनेट द्वारा लिए गये निर्णय के लिए वित्त मंत्री प्रकाश पन्त का आभार प्रकट किया। प्रतिनिधि मण्डल ने वित्त मंत्री को विश्वास दिलाया कि संगठन का सहयोग सरकार को सदैव प्राप्त होता रहेगा। उल्लेखनीय है कि सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन, उत्तराखण्ड के समस्त सेवानिवृत्त राजकीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शिक्षकों का एक सम्मानित मंच है जो काफी समय से पेंशनरों की पेंशन विसंगति के निवारण व केन्द्र के समान पेंशन पुनरीक्षण की मांग उठा रहा था। सरकार द्वारा पेंशनरों की उक्त समस्या के निस्तारण करने के बाद समस्त सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।  वित्त मंत्री प्रकाश पन्त ने कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों की सरकारी सेवाओं से राज्य लाभान्वित हुआ है। वित्त मंत्री प्रकाश पन्त ने पदा

आन्दोलनकारी डाॅ.शमशेर सिंह बिष्ट के निधन

Image
देहरादून – मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अल्मोड़ा निवासी उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी डाॅ.शमशेर सिंह बिष्ट के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवारजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र  सिंह रावत ने कहा कि डाॅ.शमशेर सिंह बिष्ट सामाजिक सरोकारों व पर्यावरणीय चेतना से जुडे रहे। उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन में सक्रिय रहने के साथ ही वनों एवं नदियों को बचाने के लिये वे संघर्षरत रहे। 1974 की अस्कोट-आराकोट यात्रा के बाद वे सभी प्रलोभनों को ठुकराकर पूरी तरह उत्तराखण्ड की सेवा में लग गये थे। 

गैरसैंण के लिए राज्य आंदोलन की तर्ज पर आंदोलन –यूकेड़ी

Image
देहरादून–उत्तराखण्ड क्रान्ति दल की अग्रवाल धर्मशाला में दो दिवसीय बैठक के दूसरे दिन दिन कार्यकारिणी की बैठक दल के अध्यक्ष दिवाकर भट्ट की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य मुद्दों पर चर्चा हुई जिसमें भाजपा सरकार को घेरते हुए चेतावनी दी है कि उत्तराखण्ड क्रान्ति दल द्वारा पारित मुद्दों पर सरकार सज्ञान ले अन्यथा राज्य आंदोलन की तर्ज पर आंदोलन करेगा। सदन द्वारा पारित प्रस्ताव व निर्णय जिसमे उत्तराखण्ड राज्य की राजधानी गैरसैंण अभिलंब घोषित हो। राज्य की किसानों की ऋण माफ़ी घोषित हो। कैग की रिपोर्ट में सरकार द्वारा खनन,आबकारी में हुए राजस्व नुकसान के लिए जिम्मेदार मंत्री से लेकर अधिकारियो पर कार्यवाही हो। सरकार से मांग की गयी है कि आरक्षण के मुद्दे पर पूरे प्रदेश उत्तराखण्ड को 27 % आरक्षण की परिधि में लाया जाए। सरकारी विद्यालयों में अध्ययन करने वाले छात्रों को नौकरियो में पहली वरीयता दी जाय।सदन द्वारा पारित प्रस्ताव में निजी भूमि पर काश्तकार को चुगान का अधिकार मिले।उपनल व अन्य एजेंसियों से जो कर्मचारी वर्षो से सेवा दे रहे हो उनको नियमित किया जाय।राज्य के उधोगो में 70 प्रतिशत स्थानीय व्यक्त

फर्स्ट लुक के रैंप पर प्रतिभागियों ने बिखेरा हुस्न का जलवा

Image
देहरादून–   सिनमित कम्युनिकेशन्स द्वारा मिस उत्तराखंड कांटेस्ट 2018 की फर्स्ट लुक एक होटल में आयोजित की गयी।29 प्रतियोगियों ने रैंप पे चल अपना नाम कांटेस्ट में दर्ज किया। देहरादून, रामनगर, हल्दवानी, पौरी गढ़वाल, पिथौरागढ़, ऋषिकेश, हरिद्वार, जोशीमठ, रुड़की और टिहरी की लड़कियों ने मिस उत्तराखंड प्रतियोगिता 2018 के पहले दिन रैंप चला।  इस अवसर पर बोलते हुए, निदेशक सिनमित कम्युनिकेशन्स, दलीप  सिंधी ने कहा, हमने राज्य के अधिकतम क्षेत्रों से संतुलित भागीदारी सुनिश्चित की है। पिछले कुछ वर्षों में, दूरदराज के इलाकों से पहले  से ज्यादा प्रतिभागी आ रहे हैं और उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। हम एक ईमानदार मंच प्रदान करना चाहते हैं और उत्तराखंड से युवा प्रतिभा को अधिकतम अवसर देना चाहते हैं।आगे बढ़ते हुए, सह-संस्थापक सिनमित कम्युनिकेशन्स  राजीव मित्तल ने कहा, "फर्स्ट लुक  के बाद, लड़कियों को प्रशिक्षण से जाना होगा। उन्हें अपनी दिखने, चलने और अपनी व्यक्तित्व को संवारने  के लिए क्लासेस दी जाएंगी। इसके बाद उप-प्रतियोगिताओं की शुरुआत होगी.फर्स्ट लुक में रैंप में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का न

सी एम ने स्वच्छता अभियान में श्रमदान

Image
देहरादून–मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कौलागढ़ देहरादून में नगर निगम देहरादून तथा ओएनजीसी लिमिटेड द्वारा आयोजित ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम में श्रमदान दिया।  मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि स्वच्छ भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है। देशभर में 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विशेष स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता अभियान में आमजन की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। स्वच्छता प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि अधिकाधिक संख्या में ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ अभियान में भागीदारी करें।  घर, मोहल्ले, व शहर को साफ-सुथरा रखने में अपना पूरा प्रयास करें।इस अवसर पर विधायक हरबंस कपूर व बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

ट्रेकिंग मार्गों को स्वच्छ रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी -राज्यपाल

Image
  देहरादून– उत्तराखण्ड की राज्यपाल  बेबी रानी मौर्य ने कहा है कि राज्य के पर्यटन स्थलों और ट्रेकिंग मार्गों को स्वच्छ रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पर्यटकों और पर्वतारोहियों को जागरूक किया जाना जरूरी है। एडवेंचर टूरिज्म की राज्य में बड़ी संभावनाएं हैं। इसके साथ-साथ लोगों को हिमालयी पारिस्थितिकी की स्वच्छता एवं संरक्षण के लिए भी जागरूक रहना होगा। कैम्पिंग और ट्रेकिंग पर जाने वाले लोग गंदगी न फैलाए और अवशेष सामग्री को वापस ले आयें। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने यह विचार राजभवन में उनसे मिलने आई पर्वतारोही बहनों ताशी और नुंग्शी से मुलाकात के दौरान व्यक्त किए।  ताशी और नुंग्शी की उपलब्धियों की सराहना करते हुए राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि उनकी उपलब्धियां समाज में बेटियों को प्रेरणा देने वाली हैं। ताशी और नुंग्शी ने साबित कर दिया है कि बेटियां विश्व की किसी भी चुनौती से पार पा सकती है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, एडवेंचर टूरिज्म के साथ-साथ ताशी-नुंग्शी को स्वच्छता अभियान में भी योगदान देना चाहिए। विशेष रूप से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों एवं पर्वतारोहियों को जा

आज भी जीवित है अंग्रेजों के जमाने का टोल बोर्ड

Image
देहरादून– दिलचस्प कहानी महिपाल नेगी की जुबानी जब हम कुछ साथी राजपुर देहरादून के क्रिस्चियन रिट्रीट सेंटर में एक सेमिनार के बाबत रुके थे, सुबह उठे तो  मॉर्निग वाक पर चल दिए चार साथियों साहब सिंह सजवाण, राजेंद्र नेगी, यशपाल नेगी और मैंने तय किया कि जिधर हरियाली ज्यादा दिखे चल दो, सेंटर के गेट से हम सामने बाईं ओर की सड़क पर चल दिये एक किलोमीटर ही चले होंगे तो पता लगा यह पुराने राजपुर का ही इलाका है , और यहीं से मसूरी नगर पालिका की सीमा शुरू हो जाती है , सामने लगे लाल रंग के दो बड़े बोर्ड पर नजर गई तो चौंके , अंग्रेजों के ज़माने के बोर्ड, जो  11जनवरी 1929 से वहीँ जमें  हुए हैं ,मसूरी म्युनिस्पल  के बोर्ड ये बोर्ड दिलचस्प जानकारी से भरे है ,अंग्रेजों के ज़माने में यहीं से मसूरी जाने का रास्ता था केवल 6 मील अर्थात 10 किमी की दूरी यहाँ पर टोल टैक्स और चुंगी पड़ती थी डंडी, डोली, घोड़े, खच्चर सवारी एक रु आठ आना बोझा वाले घोड़े का 5 आना सभी जानवरों पर टैक्स पैदल बोझा वाले से एक आना और 6 पैसा अर्थात 14 पैसा की चुंगी मोटर और रिक्शे की सवारी, साईकिल और बाईसाइकिल पर एक रु आठ आना अर्थात डेढ़ रु  बगल म

रूपए की खातिर करती थी देह व्यापार का काम

Image
देहरादून– उत्तराखंड में  खूब फल-फूल रहा है देह व्यापार का काम  अभी  2 दिन पहले  कुमाऊं क्षेत्र में  पकड़ा गया था सेक्स रैकेट और आज दून में  पकड़ में आए एक महिला दो आदमी और साथ ही सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला को भी किया गिरफ्तार, मुखबिर की सूचना पर सेंट मैरी स्कूल के पीछे ओगलभट्टा चौक के पास एक घर में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष क्लेमेंट टाउन द्वारा एंटी ह्यूमन ट्रैफिक सैल के प्रभारी को देह व्यापार के संबंध में सूचित किया गया, जिसके उपरांन्त थाना क्लेमेंट टाउन की टीम एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिक सैल की टीम ने मुखबिर के निशान देही पर सेंट मैरी स्कूल के पीछे ओगलभट्टे के पास घर में अचानक दबिश दी गयी, जहां घर की तलाशी की गई तो तलाशी में दो पुरुष व तीन महिलाएं आपत्तिजनक हालत में मिली। पुलिस कार्यवाही के दौरान मकान मालकिन भागने लगी, जिसे मौके पर महिला पुलिस ने पकड़ा।  मौके पर महिला कांस्टेबल के अन्य कर्मचारियों की मदद से पकड़े गये व्यक्तियों व कमरे की तलाशी की गयी तो कमरे से काम शक्तिवर्धक दवाइयां व अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं कंडोम इत्यादि बरामद हुए। उक्त घर में मा

संगीत के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का आगाज

Image
षिकेश–परमार्थ निकेतन में विश्व के कई देशों यथा यमन, ईरान, इजरायल, टर्की, नीदरलैण्ड, यूरोप, अमेरिका, सिंगापुर सहित विश्व के अनेक देशों से आये संगीतज्ञों ने परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती से मिलकर आशीर्वाद लिया। यह बैंड विश्व के अनेक देशों में जाकर अपनी संस्कृति का प्रचार-प्रसार करते है।स्वामी चिदानन्द सरस्वती से गिल रोन शामा बैंड के प्रमुख गिल रोन ने अपनी पूरी टीम के साथ भेंट की। स्वामी चिदानन्द सरस्वती  ने उन्हें संगीत के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश प्रसारित करने की शिक्षा दी।स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा, "संगीत, लोगों की अन्तरात्मा को छूने का सबसे श्रेष्ठ माध्यम है। संगीत हमें जीवंत बनाये रखता है और स्वच्छ पर्यावरण हमें स्वस्थ जीवन प्रदान करता है। संगीत को आत्मसात करते हुये हम बेहतर तरीके से प्रकृति के साथ प्रेम और संवेदना से परिपूर्ण व्यवहार कायम कर सकते है। स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि संगीत यदि हमें मन को शान्ति देता है तो स्वच्छ पर्यावरण हरियाली भरा वातावरण हमारे मन और तन दोनों को शान्ति प्रदान करते है। गीत-संगीत मनोरंजन क