Posts

Showing posts from September 14, 2019

हिन्दी बोलने की भाषा नहीं है, बल्कि गर्व करने का विषय है

Image
हरिद्वार–हिन्दी दिवस के अवसर पर पतंजलि विश्वविद्यालय के तत्वावधान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पतंजलि विश्वविद्यालय के माननीय प्रति-कुलपति डॉ. महावीर अग्रवाल, कुलसचिव डॉ. प्रवीण पुनिया, स्वामी परमार्थ देव एवं डॉ. साधना द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात् विश्वविद्यालय का कुलगीत एवं हिन्दी के सन्दर्भ में कुछ गीत प्रस्तुत किए गये। सर्वप्रथम विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. संजय सिंह ने हिन्दी भाषा की प्रासंगिकता के बारे में चर्चा की। इसी क्रम में स्नातक, परास्नातक व डिप्लोमा के छात्र/छात्राओं द्वारा हिन्दी भाषा से सम्बन्धित भाषण व स्वरचित कविताओं का पाठ किया गया। संगीत विभाग के संयोजक चन्द्रमोहन मिश्र व उनकी टीम द्वारा मनमोहक संगीत ‘हिन्दी छत्र हिन्द का हैं।मधुर राष्ट्र भाषा प्यारी’ प्रस्तुत की गई। डॉ. साधना ने हिन्दी भाषा के सन्दर्भ में बताते हुए कहा कि हिन्दी केवल बोलने की भाषा नहीं है बल्कि यह तो गर्व करने का विषय है। स्वामी परमार्थ देव  ने अपने उद्बोधन से आप्लावित करते हुए कहा कि हिन्दी हमारे तन, मन व वतन का प्राण है। महर्षि दयानन्द ने

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया

Image
देहरदून–प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ‘सेवा सप्ताह’ के अंतर्गत मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत  कोरोनेशन अस्पताल पहुंचे। वे अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिले और उन्हें फल वितरित किए। मुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित चिकित्सकों से अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, ने कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन देश व समाज की सेवा के लिए समर्पित है। इसलिए हम उनके जन्मसप्ताह को सेवा सप्ताह के रूप में मनाते हैं। गरीबों की सेवा करना, स्वच्छता के कार्यक्रम करना, अस्पतालों में भर्ती बीमारों के हाल चाल जानना, उन्हें फल वितरित करना, रक्तदान करना आदि तमाम कार्यक्रम करते हैं। ये बड़ा संयोग है कि उनका जन्मदिन भगवान विश्वकर्मा के जयंती पर है। प्रधानमंत्री का जीवन हमें बहुत प्रेरणा देता है।

मॉर्फिन के साथ शातिर गिरफ्तार

Image
 देहरादून – जनपद में अवैध नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना क्लेमेनटाउन पुलिस टीम द्वारा शुक्रवार की रात्रि को चेकिंग के दौराने पंत मार्ग,पोस्ट आफिस रोड, क्लेमेनटाउन से अभियुक्त मो0  फरीद पुत्र अब्दुल मजीद निवासी गांधी ग्राम, थाना पटेलनगर, देहरादून को 40 gm अवैध स्मैक जिसकी कीमत करीब- 1,90,000/- रु हैं।पुलिस ने गिरफ्तार किया अभियुक्त फरीद के विरुद्ध थाना क्लेमेनटाउन पर धारा 8/21 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त फरीद को न्यायालय के समक्ष पेश किया। अभियुक्त मोहम्मद फरीद ने पूछताछ में बताया कि वह मोटर मैकेनिक का काम करता हैं। तथा काफी लंबे समय से स्मैक तस्करी का काम करता आ रहा हैं। जिसमें पूर्व में भी थाना क्लेमेंटटाउन पुलिस द्वारा उसे स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। किंतु स्मैक के धंधे में मोटी कमाई होने के कारण वह इस धंधे को नहीं छोड़ पा रहा हैं। वह बरेली से कम दामों पर स्मैक लाकर यहां ऊंचे दामों पर बेचता है। अभियुक्त को पकड़ने में शामिल पुलिस टीम में अंकुश मिश्रा -क्षेत्राधिकारी (प्रशिक्षु ) नरोत्तम सिंह बिष्ट - थानाध्यक्ष क्लेमेनटाउन,