Posts

Showing posts from June 18, 2018

मुख्यमंत्री ने शहीद के पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि

Image
ऋषिकेश-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सेना के शहीद जवान  विकास गुरूंग के गुमानीवाला, ऋषिकेश  स्थित आवास पर जाकर उनके पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जनता दुःख की इस घड़ी में शहीद के परिवार के साथ है। राज्य सरकार शहीद के परिवारजनों का हर सम्भव सहयोग करेगी। ज्ञातव्य है कि जम्मू कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर सीमा पार से हुई गोलीबारी में 2/1 गोरखा राइफल के  21 वर्षीय जवान  विकास गुरूंग शहीद हो गए थे।विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल एवं विधायक  गणेश जोशी ने भी शहीद सैनिक  विकास गुरूंग के पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्रीे ने ले.कमाण्डर वर्तिका जोशी एवं ले. पायल गुप्ता को सम्मानित किया

Image
देहरादून-आईएनएसवी तारिणी पर सवार होकर पांच देशों की सागर परिक्रमा पूर्ण करने तथा लगभग 21600 समुद्री मील की दूरी तय करने वाली टीम तारिणी की टीम लीडर लेफ्टिनेंट कमाण्डर वर्तिका जोशी एवं टीम की सदस्य लेफ्टिनेंट पायल गुप्ता ने मुख्यमंत्री आवास में सोमवार को मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी इस साहसिक समुद्री यात्रा के अनुभवों से अवगत कराया। मुख्यमंत्रीे ने ले.कमाण्डर वर्तिका जोशी एवं ले. पायल गुप्ता को शाॅल एवं स्मृति चिन्ह भेंट सम्मानित किया।मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि हमें टीम तारिणी के सदस्यों पर नाज है। ले. कमाण्डर वर्तिका जोशी की टीम ने इस साहसिक अभियान से उत्तराखण्ड के साथ ही पूरे देश का नाम रोशन किया है। उनका यह साहसिक प्रयास देश के करोड़ों युवाओं के लिये प्रेरणादायी है।ले. कमाण्डर वर्तिका जोशी ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि इस अभियान को पूर्ण करने में उनके दल को साढ़े आठ माह की समय लगा। भारतीय नेवी की यह पहली टीम है जिसने यह अभियान संचालित किया। इस अवसर पर ले.कमाण्डर वर्तिका जोशी के माता-पिता डाॅ.अल्पना जोशी एवं डाॅ.प्रदी

दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेता महेश बाबू ..,

Image
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने एक स्कूल, देहरादून में ‘‘एस.वी.सी. प्रोडक्शन 30’’ द्वारा निर्मित दक्षिण भारतीय तेलगू फिल्म के मुहर्त कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस फिल्म की शूटिंग समरवैली स्कूल एवं एफआरआई में होगी। इस फिल्म में प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेता महेश बाबू एवं अभिनेत्री पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि पिछले सात माह में यह छठवीं फिल्म है, जिसकी शूटिंग उत्तराखण्ड में हो रही है। एफटीआई के सहयोग से उत्तराखण्ड में फिल्म एप्रिसियेशन कोर्स शुरू किये गये हैं। इस कोर्स से राज्य के युवाओं को फिल्म निर्माण से सबंधित तकनीकी जानकारियां प्राप्त होंगी, फिल्म निर्माताओं को दक्ष लोग भी मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में आने वाले पर्यटकों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। धार्मिक एवं एडवेंचर टूरिज्म में भी वृद्धि हुई है। फिल्मों की शूटिंग से उत्तराखण्ड में पर्यटन की संभावनाएं और अधिक बढ़ेंगी।

राज्य की शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला उद्यमिता पर होगा फोक्स-शोर्य

Image
देहरादून-राज्य में ‘बुलंद उत्तराखंड’ और ‘बेमिसाल गढ़वाल’ के तहत युवाओं को नई दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है। बुलंद उत्तराखंड के तहत बेमिसाल गढ़वाल अभियान एक ऐसी शुरूआत है, जिससे न केवल युवाओं को स्वरोजगार से जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, एक ऐसे सशक्त राज्य की परिकल्पना की नींव भी रखी जा रही है, जो देश के लिये बहुआयामी प्रतिभाओं का निर्माण करें। इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष और बुलंद उत्तराखंड से जुड़े शौर्य डोभाल ने ये जानकारी पत्रकारों से मुखातिब होते हुये प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि, बुलंद उत्तराखंड एक ऐसा अभियान है, जो राज्य के सम्मान, पर्यटन की संभावनायें और क्षेत्र के विकास के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया ये अभियान उत्तराखंड के लोगों के लिये काफी फायदेमंद होगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राज्य के लोगों को उज्जल भविष्य देना सुनिश्चित करना हैं। शोर्य ने बताया कि मिशन के तहत बेमिसाल गढ़वाल का अभियान बुलंद उत्तराखंड योजना के अंतर्गत चलेगा। बेमिसाल गढ़वाल अभियान का मुख्य उद्देश्य पूरे राज्य के व्यापक विकास, मसलन कृषि, स्वास्थ्य, पर्यटन, मशरूम फार्मिंग, सा