Posts

Showing posts from July 16, 2021

ऑपरेशन मर्यादा के अंतर्गत हर की पौड़ी से तीन को हुड़दंग करते पकड़ा

Image
हरिद्वार -ऑपरेशन मर्यादा के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए शुक्रवार  को हर की पौड़ी क्षेत्र में तीन व्यक्तियों को हुड़दंग करते हुए पकड़ा गया जिन्हें धारा 151 सी0आर0पी0सी0 के अंतर्गत गिरफ्तार कर  न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। तथा गंगा घाटों पर गंदगी करते हुए पाए जाने पर 16 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 51/52 उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत जुर्माना किया गया।  हुड़दंग करते हुए गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम पता साकेत त्यागी पुत्र देवेंद्र त्यागी निवासी मवाना खुर्द जनपद मेरठ उत्तर प्रदेश, बिट्टू पुत्र सुधीर त्यागी निवासी उत्तर प्रदेश,सहदेव पुत्र मनोज त्यागी निवासी मवाना खुर्द जनपद मेरठ उत्तर प्रदेश, पुलिस महानिदेशक  के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान "ऑपरेशन मर्यादा" के अंतर्गत भविष्य में भी गंगा घाटों पर हुड़दंग, नशा व गंदगी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी |इसके साथ ही हर की पैड़ी क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर फ्लेक्सी लगाए गए जिन पर गंगा घाटों पर किसी प्रकार के हुड़दंग नशा व गंदगी किए जाने पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई है।  

पर्यावरण संतुलन के लिए अधिक वृक्षारोपण जरुरी मुख्यमंत्री

Image
देहरादून – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व के अवसर पर एस.डी.आर.एफ बटालियन, जौलीग्रांट में वृक्षारोपण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेला उत्तराखंड का महत्वपूर्ण लोक पर्व है। हमें व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण के साथ ही उनके संरक्षण पर भी विशेष ध्यान देना होगा। विज्ञान तेजी से तरक्की कर रहा है।  इससे मानव जीवन में सुख सुविधाएं तो बढ़ी हैं, लेकिन पर्यावरण संतुलन के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण जरुरी है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कोविड को वजह से वैश्विक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति चिंता बढ़ी है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान उत्तराखंड पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य किया किया गया। मिशन हौंसला के तहत पुलिस द्वारा अनेक जरूरतमंदों की सेवा की गई।स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि हरेला पर्व उत्तराखंड कि संस्कृति से जुड़ा पर्व है। हरेला पर्व के अवसर पर प्रदेश में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एस.डी.आर.एफ द्वारा उत्तराखंड में सराहनीय कार्य कार्य किया जा रहा है।पुलिस महान