Posts

Showing posts from July 23, 2018

सहकारी समिति चुनाव में यूकेड़ी का कब्जा

Image
मलेथा(देवप्रयाग) - भड़ोली(भल्लेगाँव) सहकारी समिति में सर्वदलीय नेता मातबर रावत पुनः अध्यक्ष चुने गए।अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद सहित 9 पदों पर की जीत हासिल।निकटतम प्रतिद्वन्दी के रूप में भाजपा को 14 में से 5 पदों पर ही संतोष करना पड़ा।अध्यक्ष पद पर चयनित हुए उक्रांन्द कार्यकर्ता जवाहर सिंह पंवार और उपाध्यक्ष पद पर चयनित हुए उक्रांन्द युवा कार्यकर्ता अजय रावत को, संचालक पद पर कुमारी लता, जिला भेषज संघ प्रतिनिधि के पद पर पूर्ण सिंह, जगमोहन सिंघ, बैंक प्रतिनिधि पद पर मणिलाल, मकान सिंह और उमेद सिंह को उक्रांन्द ने ढेर सारी बधाइयाँ दी।वही बागवान में स्थित भड़ोली सहकारी समिति में पुनः मातबर सिंह रावत को अध्यक्ष चयनित किया गया। उपाध्यक्ष पद पर नवीन डंगवाल सर्व सहमति से चयनित किये गए।

बालिका विद्यालयों में शौचालय निर्माण को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए-मुख्यमंत्री

Image
देहरादून-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय से वीडिया कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद अल्मोड़ा एवं बागेश्वर विधानसभा क्षेत्रों के लिए मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक,हरक सिंह रावत, राज्य मंत्री महिला व बाल कल्याण विभाग  रेखा आर्य , विधायक  सुरेन्द्र सिंह जीना, बलवंत सिंह भौंर्याल,  करन माहरा,  चन्दन राम दास,  महेश नेगी, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह सहित शासन के वरिष्ठ अधिकारी व जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।अल्मोड़ा संस्कृति विभाग द्वारा जानकारी दी गई की मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की घोषणा के अनुसार ऐपण कला को प्रोत्साहन देने हेतु राज्य के सभी 13 जिलों के एक-एक विकास खण्ड में 2-2 लाख रूपये की धनराशि दी जा रही है। अभी तक राज्य के 7 जिलों में धनराशि जारी की जा चुकी है। शेष 6 जिलों को इसके लिए अगस्त के पहले सप्ताह में धनराशि जारी कर दी जाएगी। गौरतलब है कि अल्मोड़ा जिले में ‘‘चेली ऐपण‘‘ संस्था के तर्ज पर सभी जिलो में ऐपण कला के प्रोत्साहन हेतु समूहो का गठन किया जाएगा। अल्मोड़ा नगर  व अन्य पर्वत