Posts

Showing posts from September 21, 2017

कुंजापुरी मंन्दिर में पूजा-अर्चना करते मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र

Image
नरेन्द्रनगर-मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र ने कुंजापुरी मंन्दिर पहुंचकर पूजा-अर्चना भी की। उन्होंने कहा कि शारदीय नवरात्रों का महत्व हिन्दु धार्मिक परम्पराओं में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। उन्होने माॅ कुंजापुरी से प्रदेश की प्रगति के साथ-साथ जन कल्याण की भी कामना की है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि सरकार पिरुल को भी रोजगार का साधन बनाने जा रही है। पिरूल से बायो आॅयल एवं बायो फ्यूल बनाया जायेगा। इसके अलावा सरकार प्रदेश में ईको टास्क फोर्स बनाने जा रही है, जिसमें 200 पूर्व सैनिकों को रोजगार से जोडा जायेगा तथा भारतीय सेना द्वारा 4 लाख अखरोट के पौधों की नर्सरी तैयार की गई है, जिनको ईको टास्क फोर्स के माध्यम से सीमांत गाॅवों में पंहचाया जायेगा। उन्होने कहा कि सरकार ने राज्य की न्याय पंचायतों को सडकों से जोडा है, जिन्हें नये टाउनशिप के रुप में विकसित किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने विभिन्न शिक्षण संस्थाओं तथा विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का भी उद्घाटन किया। कैबिनेट मंत्री  सुबोध उनियाल ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया। उनियाल ने नरेन्द्रनगर क्षेत्र के विकास के लिए मांग पत्र भी मुख्

चांईशील ट्रैक को विश्व प्रसिद्ध बनाने के लिए देहरादून से चांईशील 230 कि मी की ट्रेकिंग

Image
देहरादून- पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहाकि अब साहसिक पर्यटन की अन्य विधा ट्रेकिंग के क्षेत्र में ट्रैक आॅफ द इयर चांईशील-2017 अभियान प्रारम्भ किया जा रहा है। सतपाल महाराज ने कहा है कि नैर्सर्गिक सौन्दर्य से परिपूर्ण उत्तराखण्ड में ट्रैकिंग के संवर्धन तथा राज्य में ट्रैकिंग को पर्यटन उत्पाद के रूप में विकसित करने की अपार संभावनायें है।सचिव पर्यटन  आर.मीनाक्षी सुन्दरम ने बताया कि चांईशील ट्रैक को विश्व प्रसिद्ध बनाने तथा विशेष रूप से युवाओं को इस अविस्मरणीय यात्रा में प्रतिभाग करने हेतु पर्यटको को देश विदेश से आमंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चांईशील की प्राकृतिक छठा एवं सौन्दर्य पर्यटको को आकर्षिक करेगी। उन्होंने कहा कि ट्रैक आॅफ द इयर चांईशील-2017 के आयोजन के माध्यम से प्रदेश में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।  संयुक्त निदेशक पर्यटन/नोडल अधिकारी द ट्रैक आॅफ इयर-2017 चांईशील पूनम चंद ने बताया कि 21 सितम्बर,  से 07 अक्टूबर,  तक चलने वाले इस आयोजन से चांईशील, उत्तरकाशी को पर्यटन के विश्व मानचित्र में लाने का प्रयास है। उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग द्वारा राज्य में पर्यटन क

भारत: हमें क्या सिखा सकता है‘‘ पुस्तक का विमोचन करते मुख्यमंत्री

Image
देहरादून- मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत व वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने न्यू कैंट रोड स्थित जनता मिलन हाॅल में प्रसिद्ध दार्शनिक मैक्स मूलर की अंग्रेजी पुस्तक ‘‘इंडिया: वाट कैन इट टीच अस’’  जिसका हिन्दी अनुवाद  प्रकाश थपलियाल द्वारा किया गया है और जिसका शिर्षक भारत: हमें क्या सिखा सकता है‘‘ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि मैक्समूलर ने वेदों की जानकारी को भारत से बाहर ले जाने का प्रयास किया है। भारत जैसे देश में जहां की ‘‘विविधता में एकता’’ को समझना भारतीय लोगों के लिए ही कठिन कार्य है वहाँ मैक्समूलर ने भारत और वेदों को समझने का प्रयास किया और विदेशों में भारतीय इतिहास एवं संस्कृति की जानकारी देने का कार्य किया। मुख्यमंत्री  ने  प्रकाश थपलियाल को मैक्स मूलर की पुस्तक का हिन्दी अनुवाद करने पर शुभकामनाएं दी। हिन्दी भाषी क्षेत्रों के पाठकों के लिए यह अनूदित पुस्तक उपयोगी होगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रकाश थपलियाल द्वारा अनूदित अन्य पुस्तकों का भी अवलोकन किया।कार्यक्रम में भारत: हमें क्या सिखा सकता है‘‘ के अनुवादक  प्रकाश थपलियाल  ने कहा कि इस पुस्तक मे