Posts

Showing posts from December 18, 2022

पिता की भर्ती वैध है बाकी सब अवैध है, नारों के साथ धरने पर बैठे कर्मचारियों

Image
 देहरादून- उत्तराखंड विधानसभा में बैक डोर से भर्ती कर्मचारी अपनी बर्खास्तगी के विरोध में पहली बार सड़क पर उतरे। बर्खास्त कर्मचारियों ने विधानसभा के गेट के बाहर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और धरने पर बैठे। उनका कहना है कि 2016 और उसके बाद नियुक्त कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है। जबकि उससे पहले के जितने भी कर्मचारियों की नियुक्ति हुई है उनको परमानेंट कर दिया गया। जब उनके लिए जिस नियम का हवाला दिया जा रहा है जिस भ्रष्टाचार की बात कही जा रही है उसी तरह पहले भी कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। यानी कि कुल मिलाकर बर्खास्त हुए सभी कर्मचारी केवल एक ही बिन्दु पर बात कर रहे हैं। आपको बता दें कि 2016 से 21 तक विधानसभा में हुई बैकडोर भर्तियों के चलते 228 कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया था। सभी कर्मचारी विधानसभा गठन के बाद से अभी तक की हुई सभी भर्तियों की जांच की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर विधानसभा में पहले तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था। कमेटी की रिपोर्ट के बाद ही इन को बर्खास्त किया गया। बाद में सभी कर्मचारी हाईकोर्ट चले गए थे और वहां से उनको राहत मिल गई थी

धुमाकोट के पास टाटा 407 गिरी चालक की मौत

Image
 पौड़ी गढ़वाल –  देर रात थाना धूमाकोट ने एस डी आर एफ को सूचित किया गया कि शक्तिपुर नई चौकी के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिस खोजबीन के लिए एसडीआरएफ  टीम की आवश्यकता है।  इस सूचना पर HC शैलेंद्र के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम आपने रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुँची। यह वाहन टाटा 407 (UK19CA 0743) अनियन्त्रित होने से मुख्य मार्ग से लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिरा हुआ था, जिसमें चालक उमेश उर्फ बंटी S/O मनमोहन निO ग्राम कांडानाला PS रिखणीखाल जनपद पौड़ी गढ़वाल। हाल पता: ग्राम पीरुमदारा, थाना रामनगर, जनपद नैनीताल। ही सवार था। एस डी आर एफ टीम द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत करते हुए देर रात खाई में उतरकर रोप स्ट्रैचर के माध्यम से उमेश के शव को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर अग्रिम कार्यवाही हेतु सिविल पुलिस के सुपुर्द किया।
Image
  देहरादून – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से रविवार को  मुख्यमंत्री आवास में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं निरंजनी पंचायती अखाड़े के सचिव महंत रविंद्र पुरी एवं  निरंजनी पंचायती अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी  ने भेंट की। उन्होंने प्रदेश में धर्मांतरण पर कड़ा कानून बनाये जाने पर संत समाज की ओर से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि में धर्मांतरण पर रोक के लिये प्रभावी व्यवस्था की जानी समय की आवश्यकता थी। उन्होंने कहा कि इसका पूरे देश में अच्छा संदेश भी जायेगा। मुख्यमंत्री ने संत समाज से प्रदेश के विकास के लिये अपना आशीर्वाद देने की भी अपेक्षा की।

छात्र संघ चुनाव पर पुलिस के सख्त निर्देश सम्भावित प्रत्याशियों को

Image
देहरादून – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत महाविद्यालयों मे होने वाले छात्र संघ चुनाव के  मध्यनज़र सभी थाना प्रभारियों को सम्भावित प्रत्याशियों के साथ गोष्ठी करने के निर्देश दिये गये।थाना अध्यक्ष रायपुर द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता के छात्र संघ चुनाव मे सम्भावित प्रत्याशियों के साथ थाना रायपुर मे गोष्ठी की गई। जिसमे निम्नलिखित दिशा निर्देश दिये गये चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की हिंसात्मक गतिविधियां व आपराधिक कृत्य न किया जाये। आपराधिक गतिविधियां घटित होने पर सम्बन्धितों के विरूद्ध तत्काल अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।सम्पूर्ण छात्र संघ चुनाव को सौहार्द एवं शातिपूर्वक तरीके से सम्पन्न कराये जाने मे अपना सहयोग करें। छात्रसंघ चुनाव में बाहरी तत्वों दखल न करें, ऐसा करने पर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।सकारात्मक, सृजनात्मक विषयों व छात्र वेल्फेयर के लिए काम करने वाले  विषयो को अपनाये। गोष्ठी मे अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव,कोषाध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य के संभावित प्रत्याशी मौजूद रहे