Posts

Showing posts from November 7, 2017

राज्यपाल ने सर्वे आॅफ इंडिया के संग्रहालय में विभिन्न दुर्लभ ग्रन्थों का अवलोकन किया

Image
देहरादून - राज्यपाल डाॅ. कृष्ण कांत पाल ने सर्वे चैक स्थित सर्वे आॅफ इंडिया के संग्रहालय का निरीक्षण किया। उन्होंने संग्रहालय में संरक्षित किए गए विभिन्न दुर्लभ ग्रन्थों, मानचित्रों व मशीनों का अवलोकन किया और अधिकारियों से उनके बारे में जानकारी प्राप्त की। ट्रांजिट टेलिस्कोप, टाईड प्रेडिक्शन मशीन, कम्पनसेशन बार, अनेक दुर्लभ पाण्डुलिपियां व पुस्तकें आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।  राज्यपाल ने संग्रहालय की सराहना करते हुए कहा कि सर्वे आॅफ इंडिया के इस संग्रहालय को देखना एक अद्भुत अनुभव है। इससे पता चलता है कि सर्वेयरों द्वारा कितना कठिन परिश्रम किया गया है। इस अवसर पर सर्वेयर जनरल आॅफ इंडिया मेजर जनरल गिरीश कुमार, निदेशक डाॅ. एस.के.सिंह सहित सर्वे आॅफ इंडिया के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

जन हस्तक्षेप के बैनर तले विपक्षी दलों, जन संगठनों ने कनस्तर बजा कर विरोध दर्ज किया

Image
देहरादून-नोटबंदी के एक साल और राज्य स्थापना के १७ साल पूरे होने पर भीड़ की हिंसा और नफरत की राजनीति के खिलाफ जन हस्तक्षेप के बैनर तले राज्य के सारे विपक्षी दलों, जन संगठनों ने परेड ग्राउंड पर कनस्तर बजा कर विरोध दर्ज किया।वक्ताओं ने कहा है कि उत्तराखंड राज्य में भाजपा की सरकार आने से जहां सारे विकास कार्य ठप हो गए है वहीं एक नई तरह की भीड़  किसी भी कस्बे, शहर या गांव में जब तब अचानक दंगा करने पर उतारू हो जाती है। भाजपा का झंडा लहराते हुए ये लोग कानून व्यवस्था को धत्ता बताते हुए शांतिप्रिय जनता के लिए नई चुनौतियां खड़ी कर रहे हैं।वक्ताओं ने कहा है की इस राज्य में पहली बार पिछले कुछ महीनों में सतपुली, मंसूरी, आराघर, कीर्तिनगर, हरिद्वार, रायवाला, कोटद्वार, चम्बा में दंगा फैलाने की कोशिश की गयी। समुदाय विशेष के लोगों पर आरोप लगा कर भीड़ द्वारा उनकी पिटाई करना, उनकी दूकानों को तोड़ना और जलाना, इस तरह की घटनाओं को लगातार अंजाम दिया जा रहा है। लेकिन जनता ने बड़ी समझदारी से स्वयं के हस्तक्षेप से शांति कायम करने में सफलता पाई है। वरना जान माल का भारी नुकसान हो सकता था। सरकारी तंत्र इन अराजक तत्वों

₹1000 और ₹500 की प्रथम पुण्यतिथि पर देशवासियों का शत शत नमन

Image
देहरादून-  8 नवम्बर 2016 को ₹1000 और ₹500 को चलन से बाहर करने का ऐलान प्रधानमंत्री ने टी वी पर किया था। ठीक एक साल के बाद ₹1000 और ₹500  की बरसी मनाई जाएगी इसी की तैयारी में राजनीतिक पार्टियां कल के दिन अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम करेंगे जिसमें धरना प्रदर्शन वगैरह-वगैरह रहेगा। लेकिन नोटबंदी से इस देश को कितना फायदा हुआ यह सरकार को बताना चाहिए था जो कि नहीं बता पाई 99.9  रूपया बैंकों में जमा हुआ तो फिर काला धन किधर है ना ही इसमें कोई पकड़ा गया और डेढ़ सौ से ज्यादा लोगों ने अपनी जान भी गंवाई इस नोट बंदी के चक्कर में ना ही आतंकवाद कम हुआ और ना ही काला धन समाप्त हुआ। हुआ तो सिर्फ इस देश की गरीब जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

अभ्यास करने से स्वर्ण पदक प्राप्त किये जा सकते हैं- डी जी पी

Image
देहरादून- पुलिस मुख्यालय में अनिल कुमार रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा 66वीं  आँल इण्डिया पुलिस रेस्लिंग कलस्टर- 2017 मे पदक प्राप्त खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें शुभकामनायें देते हुये भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत व लगन से अभ्यास करने से स्वर्ण पदक प्राप्त किये जा सकते हैं। ।  अशोक कुमार, सचिव उत्तराखण्ड पुलिस खेल नियंत्रण बोर्ड ने बताया कि  27 अक्टूबर  से 31 अक्टूबर तक पुणे महाराष्ट्र में आयोजित हुई 66वीं  आँल इण्डिया पुलिस रेस्लिंग कलस्टर- 2017 मे उत्तराखण्ड पुलिस के खिलाड़ियों द्वारा कुश्ती पुरूष एवं महिला वेटलिफ्टिंग कबड्डी बाक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया, जिसमें वेटलिफ्टिंग में महिला आरक्षी दीपा मेहरा ने स्वर्ण पदक, मुख्य आरक्षी ममता कुटियाल ने रजत पदक एवं आरक्षी रीना कैंतूरा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। बाक्सिंग के पुरूष वर्ग में आरक्षी अमित कुमार ने रजत पदक, आरक्षी विशाल सिंह ने कांस्य पदक तथा महिला वर्ग में महिला आरक्षी विनीता मेहर ने कांस्य पदक, महिला आरक्षी संगीता ने कांस्य, महिला आरक्षी नम्रता कंसियाल ने कास्य पदक प्राप्त किया। उक्त प

डेढ़ सौ मीटर खाई में गिरी जेसीबी एक की मौत एक घायल

Image
 नई टिहरी - थाना थत्यूड़ पर सूचना मिली कि थाना क्षेत्रान्तर्गत गढ़खेत नामक स्थान से दो किलोमीटर पहले एक  जे सी बी जो विकासनगर से थत्यूड़ आ रही थी तथा जिसमें दो व्यक्ति (ऑपरेटर एवं हेल्पर) सवार थे, लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गयी है। सूचना पर तत्काल फोर्स को मौके पर रवाना किया गया। घायल को निजी वाहन से उपचारार्थ हरबर्टपुर अस्पताल भेजा गया है। मृतक के पंचनामे की कार्यवाही की जा रही है। जेसीबी मालिक का नाम गुरमेत सिंह है।-घायल- विनेश कुमार पुत्र श्रवण कुमार, उम्र 27 वर्ष, निवासी हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश।मृतक- विक्की पुत्र शिवचंद, उम्र 27 वर्ष, निवासी होशियारपुर, पंजाब।

रन फाॅर गुड गवर्नेंन्स के लिए दौड़

Image
देहरादून -मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  सचिवालय में राज्य स्थापना सप्ताह के अवसर पर आयोजित रन फाॅर गुड गवर्नेन्स को झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि आज हम सचिवालय के लोग यहाँ पर रन फाॅर गुड गवर्नेंन्स के लिए दौड़ रहे हैं। सचिवालय की परिक्रमा करके हम प्रदेश के विकास की गति का संदेश देंगे। हमें गुड गवर्नेंन्स पर ध्यान देना है। राज्य की विकास की गति तेजी से दौड़े, यह संकल्प लेकर हमें दौड़ना है। हमें सकारात्मक सोच बनानी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य 17 वर्ष पूरे करने जा रहा है। हमने रैबार कार्यक्रम से इसकी शुरूवात की है। देश के महत्वपूर्ण स्थानों पर उत्तराखण्ड के लोगों को इसमें सम्मिलित करने का प्रयास किया। उन्होंने महसूस किया कि वे लोग अपने घर आए, यही महसूस कराना रैबार कार्यक्रम का लक्ष्य था। उन्होंने कहा कि 2 नदियों अल्मोड़ा में कोसी और देहरादून में रिस्पना (ऋषिपर्णा) नदी के पुनर्जीवीकरण का कार्यक्रम शुरू किया। यदि हम अभी भी नहीं बदले तो इन नदियों का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। हमने इसके लिए दीर्घकालिक योजना पर कार्य करना है। यह कार