Posts

Showing posts from December 2, 2021

सीएम ने पीएम की प्रस्तावित रैली की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

Image
   देहरादून –मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार सायं को भी परेड ग्राउण्ड का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की 4 दिसम्बर को प्रस्तावित रैली की व्यवस्थाओं को शीघ्र अंतिम रूप देने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा इस अवसर पर हजारों करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया जायेगा। अतः इस सम्बंध में भी आवश्यक व्यवस्थायें समय पर पूर्ण कर ली जाय। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की कमी न रहे। सभी संबंधित अधिकारी इस पर विशेष ध्यान दें।       इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री  सुबोध उनियाल,  बंशीधर भगत,केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, विशेष प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री  अभिनव कुमार, आईजी  संजय गुंज्याल, आयुक्त गढ़वाल  सुशील कुमार, जिलाधिकारी  आर.राजेश कुमार, एस.एस.पी. जन्मेजय खण्डूरी, भाजपा नेता  कुलदीप कुमार, सुरेश भट्ट,  बलजीत सोनी आदि के साथ ही लोक निर्माण, पुलिस एवं एस.पी.जी. के अधिकारी उपस्थिति थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सभा को सम्बोधित करते

Image
हरिद्वार –  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पतंजलि पहुँचे। वे ‘वैश्विक चुनौतियों का सनातन समाधान-एकात्म बोध’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में सभा को सम्बोधित करते। शिवराज सर्वप्रथम विश्वविद्यालय प्रांगण में स्वामी रामदेव के साथ आयुष चिकित्सा पद्धति के विस्तार के संबम्ध में चर्चा की। इसके उपरान्त मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित सभागार में मध्य प्रदेश प्रांत के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ भेंट की प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की। तदोपरान्त विश्वविद्यालय स्थित वृहद् ऑडिटोरियम में ‘वैश्विक चुनौतियों का सनातन समाधान-एकात्म बोध’ विषय पर एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया जिसमें मुख्यमंत्री चौहान ने उपस्थित पतंजलि परिवार को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया। साथ ही स्वामी रामदेव , आचार्य बालकृष्ण का आशीर्वचन हुआ ।पतंजलि विश्वविद्यालय के नवीन परिसर का भ्रमण करने के पश्चात मुख्यमंत्री पतंजलि योगपीठ फेज-1 पहुँचकर  आचार्य बालकृष्ण  से गौ आधारित कुदरती खेती के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की।