Posts

Showing posts from October 4, 2020

प्रीतम सिंह ने सहसपुर में कल हुई गैंगरेप की घटना में पुलिस जांच की जानकारी ली

Image
 देहरादून–उत्तर प्रदेश  के  हाथरस बलरामपुर बुलंदशहर  कानपुर राजस्थान और उत्तराखंड में गैंगरेप को लेकर कांग्रेस  प्रखर  रूप से  हमलावर है केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार पर  इसी कड़ी में  रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आज सहसपुर पहुंच कर कल हुई गैंगरेप की घटना में पुलिस की जांच कार्यवाई की जानकारी ली  तथा पीड़िता के परिजनों से मिलकर न्याय की लड़ाई में उन्हें कांग्रेस पार्टी की तरफ से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने दोषियों की अति शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि भाजपा शासित राज्यों में ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था के चलते बहन-बेटियां बेहद असुरक्षित महसूस कर रही हैं, भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है।इस दौरान महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पछवादून अध्यक्ष संजय किशोर व अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहें।

जे पी नड्डा नए प्रदेश कार्यालय का भूमि पूजन 17 अक्टूबर को वर्चुअल करेंगे

Image
देहरादून– भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड की कोर कमेटी की बैठक प्रदेश  अध्यक्ष  बंशीधर भगत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें भाजपा राष्ट्रीय सह-महामंत्री ( संगठन) शिव प्रकाश, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश  पोखरियाल निशंक, प्रदेश महामंत्री (संगठन अजय कुमार सहित सभी सदस्य उपस्थित थे।कोर कमेटी की बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष  बंशीधर भगत ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी व मोर्चों की घोषणा अगले तीन दिन में कर दी जाएगी। इसके अलावा 16 अक्टूबर को जिला समन्यव समितियों के सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण देहरादून में होगा । इन समितियों में सम्बंधित जिले के अध्यक्ष , महामंत्री , एक वरिष्ठ कार्यकर्त्ता , सम्बंधित विधायक व सांसद सदस्य होंगे। उन्होंने बताया कि भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय का देहरादून में भूमि पूजन व शिलान्यास भाजपा  राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा 17 अक्टूबर को वर्चुअल तरीक़े से किया जाएगा। देहरादून व दिल्ली में आयोजन किया जाएँगे।जिनमें वे स्वयं,मुख्यमंत्री,मंत्री,सांसद और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।भगत ने बताया कि 5 अक्टूबर

उक्रांद नेता स्व० जसवंत सिंह की पुण्यतिथि पर नेताओं ने याद किया

Image
देहरादून –उक्रांद के प्रथम विधायक स्व० जसवंत सिंह बिष्ट को उनकी 16 वीं पुण्यतिथि पर दल की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि देकर याद किया। स्व० जसवंत सिंह बिष्ट एक साधारण परिवार से थे, बचपन उनका गरीबी में बिता। उनका जन्म सन 1929 में रानीखेत तहसील के बिचला चौकोट पट्टी स्याल्दे के तिमली ग्राम में हुआ। स्व० जसवंत सिंह बिष्ट जसवंत दा के नाम से जाने जाते रहे है। एक सादगीपूर्ण जीवन ईमानदारी के लिये आज भी उनकी चर्चा की जाती है।सन 1944 को ग्वालियर में मजदूर यूनियन में रहते हुये प्रखर समाजवादी नेता डॉ राममनोहर लोहिया के संपर्क में आकर समाजवादी विचार के नेता बने। सन 1955 में स्व० जसवंत सिंह बिष्ट अपने ग्राम में वन पंचायत के सरपंच बने, तथा सन 1962 तक कनिष्ठ प्रमुख पद पर रहे। सन 1972 में ब्लॉक प्रमुख पद पर रहते हुये उनके सादगी और ईमानदारी के कारण जनता के चहेते बने। उधर उत्तराखंड क्रान्ति दल सन 1979 में पृथक उत्तराखंड राज्य बनाने के लिये अपने अस्तित्व में आ चुका था। राज्य की प्रसांगिता को समझते हुये जसवंत दा उत्तराखंड क्रान्ति दल मे शामिल हो गये। तथा सन 1980 में रानीखेत विधानसभा से उक्रांद के प्रथम विधायक