Posts

Showing posts from August 16, 2023

लांघा के जाखन गांव में हुआ भू- धंसाव छ: मकान ध्वस्त

Image
 देहरादून – पुलिस चौकी डाकपत्थर ने एस डी आर एफ को सूचित किया की लांघा से लगभग 05 किमी आगे जाखन गांव में एक मकान ध्वस्त हो गया है, जहाँ रेस्क्यू के लिए टीम की आवश्यक्ता है। इस सूचना पर पोस्ट डाकपत्थर से HC सुरेश तोमर के नेतृत्व में एस डी आर एफ की टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।   घटनास्थल पर पहुँचकर एस डी आर एफ टीम ने देखा की गांव में भू धंसाव हो रहा है जिससे लगभग 15 मकान प्रभावित हुए है, जिनमे से 5-6 मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए है।हालांकि दिन का समय होने से गांव के सभी लोग समय से बाहर निकल गए थे।जिससे किसी प्रकार की जनहानि नही हुई।टीम व स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है, गांववासियों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा है। एस डी आर एफ टीम मौके पर कड़ी नजर बनाये हुए है।

मलबे में दबे कुरुक्षेत्र हरियाणा के पांच लोगों के शव बरामद किये

Image
 पौड़ी- ग्राम जोगियाना, मोहनचट्टी में अतिवृष्टि से भूस्खलन होने पर नाईट लाइफ पैराडाइज कैम्प में कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की घटना में  पुलिस व एस डी आर एफ टीम ने घटनास्थल पर लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। कल तक एस डी आर एफ ने घटनास्थल पर गहन सर्चिंग करते हुए मलबे में दबे हुए 03 शवों को बरामद कर लिया गया था तथा अन्य की खोजबीन हेतु सर्चिंग ऑपरेशन निरंतर जारी था।  आज इंस्पेक्टर कवीन्द्र सजवाण के नेतृत्व में एस डी आर एफ टीम ने पुनः प्रातः से ही युद्ध स्तर पर एडवांस सर्चिंग उपकरणों के साथ घटनास्थल पर सर्चिंग करते हुए 02 शव बरामद कर लिये गए है।मोहनचट्टी में वर्तमान समय तक सर्चिंग के दौरान कुल 05 शव बरामद कर लिए गए है। जिसमें कमल वर्मा s/o स्वर्गीय अशोक कुमार वर्मा उम्र 36 वर्ष r/o थानेसर जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा। निशा वर्मा w/o कमल वर्मा उम्र 32 वर्ष, विशाल उर्फ मोंटी उम्र 24 वर्ष,निशांत वर्मा s/o रवि वर्मा उम्र 18 वर्ष r/o सेक्टर चार हाउस नंबर 1756,निर्मित वर्मा s/o कमल वर्मा 9 वर्ष r/o थानेसर जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा से है सभी ।

मदमहेश्वर घाटी में फंसे लोगों को हैली से हुआ शुरू रेस्क्यू

Image
 रुद्रप्रयाग– मदमहेश्वर घाटी में अतिवृष्टि के कारण ग्राम गौंडार में बणतोली स्थान पर पैदल मार्ग को जोड़ने वाला पुल एवं मार्ग का कुछ हिस्सा बहने के कारण सम्पर्क मार्ग टूट जाने से वहाँ पर गये यात्री एवं स्थानीय लोग फंस गये थे। सूचना के उपरान्त एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें वहाँ पहुँच गयी थी, जिनके द्वारा विगत दिवस 52 लोगों को सुरक्षित निकाला गया था। आज मौसम के साफ होने पर मदमहेश्वर घाटी में फंसे लोगों को हैलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर निकाला जा रहा है। मदमहेश्वर धाम से तकरीबन 6-7 कि0मी0 नीचे नानू नामक स्थान पर स्थानीय लोगों व महिलाओं की मदद से  वैकल्पिक व अस्थाई हैलीपैड तैयार किया गया है। यहाँ तक लोग पैदल पहुंच रहे हैं। इन लोगों को हैलीकॉप्टर द्वारा रांसी गांव तक छोड़ा जा रहा है, जहां से वापसी का सफर सड़क मार्ग से किया जा रहा है। आज अब तक 40 लोगों का हैलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर लिया गया है। अस्थाई हैलीपैड पर लोगों को तरतीबवार भेजने हेतु थाना गुप्तकाशी का पुलिस बल मौजूद है।