Posts

Showing posts from May 21, 2021

अगर मांग ना मानी तो दो जून को एच एमएन संविदा कर्मचारी रहेंगे सामूहिक होम इसोलेशन पर

Image
देहरादून –राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी कोविड-19 मारी में जान हथेली पर रखकर कर रहे हैं लोगों की सेवा लेकिन सरकार को नहीं आए इनकी चिंता इसीलिए उन्होंने अपनी मांगों को सामने रखते हुए होम आइसोलेशन में जाने की चेतावनी दी है।                ( फाइल फोटो प्रदर्शन करते संविदा कर्मचारी) राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मियों की मांग कि हम जान पर खेल कर कोविड में कार्य कर रहे हैं, समस्त कर्मचारियों गोल्डन कार्ड/सामूहिक स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिले। दो सेवाकाल में मृत्यु होने पर उचित आर्थिक सहायता परिवार को मिले। एक सदस्य को अनुकंपा के आधार पर नौकरी।तीन 2018 से भारत सरकार द्वारा दिया गया लॉयल्टी लंबित है, बोनस राज्य स्तर से निर्गत करने के मांग। चार पूर्व में कई गयी वेतन विसंगति दूर की जाए। पांच 15 वर्ष से सेवा कर रहे कर्मियों को स्वास्थ्य विभाग के ढांचे में समान पद पर समायोजन/पद सृजन किया जाय। छ: कर्मियों की सेवा नियमावली बनाई जाय। सात राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में आउटसोर्स के माध्यम से नियुक्ति तत्काल रोकी जाए। आठ स्वास्थ्य विभाग के ढांचागत पदों की नियमित नियुक्ति में, राष्ट्रीय स्वास्

एस डी आर एफ ने नदी में फसे लोगो का किया रेस्क्यू

Image
 हरिद्वार – शुक्रवार की सुबह एस डी आर एफ को कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि रात्रि अतिवृष्टि होने से बल्ला वाला, लक्सर हरिद्वार में बरसाती नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया जिस पर बने टापू पर लगभग 70 से 75 लोग फंस गए है। सूचना मिलते ही ढालवाला से  एस डी आर एफ की डीप डाइविंग रेस्क्यू टीम फ्लड इक्विपमेंट के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुँची और रेस्क्यू कार्य शुरू किया। ये लोग गुर्जर है जो नदी किनारे खेतीबाड़ी का काम करते हैं, भारी बारिश से अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से वही फस गए। एस डी आर एफ की रेस्क्यू टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर रेस्क्यू करते हुए 40 से 50 लोगो को सुरक्षित निकाल लिया है, टीम वही मोके पर मौजूद है व रेस्क्यू कार्य चल रहा है।  वही टनकपुर पुलिस उपाधीक्षक द्वारा एस डी आर एफ को सूचित किया गया कि शारदा बैराज, टनकपुर में कुछ लोग नदी का जलस्तर बढ़ने से दूसरी ओर फस गए है, जिन्हें सुरक्षित निकालने के लिए एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है। इस सूचना पर पोस्ट हल्द्वानी से एस डी आर एफ  डीप डाइविंग रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के SI राजेश जोशी के हमराह तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई

नही रहे पर्यावरणविद् सुन्दरलाल बहुगुणा

Image
ऋषिकेश–कोविड उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती पर्यावरणविद् सुन्दरलाल बहुगुणा का निधन हो गया। सुन्दरलाल बहुगुणा पिछले कुछ दिनों  से लाइफ सपोर्ट पर थे। एम्स के चिकित्सकों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुई थी। उनकी स्थिति कई दिनों से स्थिर बनी हुई थी।  पर्यावरणविद् सुन्दरलाल बहुगुणा का शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में उपचार के दौरान देहांत हो गया। वह डायबिटीज व हाईपरटेंशन के पेशेंट थे और उन्हें कोविड निमोनिया की शिकायत थी।                                गौरतलब है कि 94 वर्षीय बहुगुणा को कोरोना संक्रमित होने के बाद से बीती 8 मई को एम्स, ऋषिकेश में भर्ती किया गया था। संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि  सुन्दरलाल  बहुगुणा को उपचार के दौरान शुक्रवार को निधन हो गया। वह मधुमेह व उच्चरक्तचाप के मरीज थे व पिछले कुछ दिनों से लाइफ सपोर्ट पर थे।