Posts

Showing posts from November 4, 2022

नाबालिक लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले अभियुक्त हुआ गिरफ्तार

Image
कर्णप्रयाग– पीड़िता ने कोतवाली कर्णप्रयाग में तहरीर दी  कि उसको तथा उसकी 02 सहेलियों को एक व्यक्ति जिसका नाम आदिल है काफी दिन से जब हम ट्यूशन से घर आते जाते हैं उस समय ये परेशान व छेडछाड करता है। 03 नवंबर 22 को भी आदिल के द्वारा इस हरकत को दोहराया गया।  वादिनी की लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली कर्णप्रयाग में मु0अ0सं0 - 50/22 धारा - 509 भादवि0 व 11/12 पोक्सो अधिनियम बनाम आदिल पंजीकृत किया गया।मामले की गम्भीरता को देखते हुए आदिल की गिरफ्तारी को वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेन्द्र पन्त के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए  अभियुक्त आदिल पुत्र सईद अहमद उम्र - 23 वर्ष निवासी पाईबाग थाना नजीबाबाद जिला बिजनौर उत्तर - प्रदेश हाल निवासी अपर मार्केट कर्णप्रयाग थाना कर्णप्रयाग जनपद चमोली को मैन बाजार कर्णप्रयाग से गिरफ्तार किया गया । 

महिलाओं को आरक्षण पर रोक संबंधी यूके उच्च न्यायालय के आदेश पर सर्वोच्च न्यायालय ने दिया स्टे

Image
 देहरादून – महिलाओं को आरक्षण पर रोक संबंधी उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के आदेश पर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा स्टे दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की स्वीकृति उपरांत महिला आरक्षण को यथावत रखने के लिए राज्य सरकार द्वारा सर्वोच्च न्यायालय में एसएलपी दायर की गई थी। उसी पर सर्वोच्च न्यायालय ने उच्च न्यायालय के आदेश पर स्टे दिया गया है।  उच्चतम न्यायालय द्वारा प्रदेश की महिलाओं के हित में दिए गए फ़ैसले का हम स्वागत करते हैं।हमारी सरकार प्रदेश की महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए कटिबद्ध है। हमने महिला आरक्षण को यथावत् बनाए रखने के लिए अध्यादेश लाने की भी पूरी तैयारी कर ली थी। साथ ही हमने उच्चतम न्यायालय में भी समय से अपील करके प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की।