Posts

Showing posts from July 15, 2019

हरेला का शुभारम्भ गांधी पार्क में पद्मश्री भर्त्वान द्वारा पौधा लगाकर किया जाएगा

Image
देहरादून– धाद के अध्यक्ष लोकेश नवानी ने बताया की सामाजिक संगठन धाद अपने वार्षिक हरेला अभियान का प्रारंभ 16 जुलाई से करेगी तथा यह अभियान एक माह तक चलने के पश्चात 14 अगस्त को उत्तराखंड के अनाज और व्यंजन के पर्व के साथ समाप्त होगा अभियान को लेकर प्रेस वार्ता मेंं कही कि उत्तराखंड का प्रकृति पर्व हरेला को धाद ने 2010 में सामाजिक पहल करते हुए हरेला को एक सोशल मूवेमेंट का रूप दिया. जिसमे हरेला को प्रकृति और संस्कृति के समन्वय पर्व के प्रतीक पर्व के रूप में समाज के साथ शासन के अजेंडे में शामिल करने की पहल की गई। साथ ही इसमें समाज साहित्य संस्कृति और उत्तराखंड के आर्थिकी और उतापदाकता के सवालों को भी जोड़ा गया हैं। सभी वर्गों की भागीदारी के साथ संस्था द्वारा हर वर्ष हरेला का आयोजन किया जात हैं। जिसमे आम समाज में वृक्षारोपण के साथ उत्तराखंड की संस्कृति साहित्य समाज के बाबत सभाओं का आयोजन किया जाता है। 2016 से इस आयोजन को संस्था द्वारा इसे एक माह का करने का निश्चय किया गया था तब से प्रति वर्ष हरेला से घी संगरांद तक इसका आयोजन किया जाता है तथा धाद की संरचना में मौन योगदान करने वाली पहली महिला क