Posts

Showing posts from November 8, 2018

बस खाई में गिरी 5 लोग घायल

Image
देवप्रयाग-ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गौरीकुंड से ऋषिकेश जा रही हिमगिरी एक्सप्रेस बस संख्या UK15 TA 0493 यात्री बस साकनीधार के पास दोपहर 12.30 बजे अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 20 मीटर नीचे खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में 34 यात्री सवार थे। जिसमे कई लोग घायल हो गए।घायल यात्रियों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। खबर के अनुसार हादसा देवप्रयाग के निकट हुआ, यह बस रूद्रप्रयाग से ऋषिकेश की ओर जा रही थी, तभी अचानक गाड़ी का पट्टा टूटने के कारण संतुलन बिगड़ा और बस खाई की और जा गिरी गनीमत रही कि बस आगे गहरी खाई की और जाने से पहले रुक गई। इस तरह चमत्कार से कई लोगों की जिंदगी बच गई। बस में मौजूद कई सवारियों को हल्की चोटें आई हैं।राहत एवं बचाव के लिए देवप्रयाग पुलिस मौके पर पहुंच गया है। डीएम सोनिका ने बताया कि बस में 35 लोग सवार थे। जिनमे से सुखवीर, उम्र 20 वर्ष, धामपुर, यूपी, जयपाल 17 वर्ष, सुरेंद्र  17 वर्ष, अभिनव 29 वर्ष, प्रेम 24 वर्ष सभी निवासी कालीकोट नेपाल को 108 सेवा और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से एम्स ऋषिकेश भर्ती कराया गया है। जंहा उनकी स्थिति खतरे से बहार बताई ज

मुख्यमंत्री ने निगम के सेवानिवृत्त अधिकारियों को सम्मानित किया

Image
देहरादून–मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जी.एम.एस रोड स्थित उज्ज्वल, महारानी बाग में यूजेवीएन लिमिटेड द्वारा राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर यूजेवीएन लिमिटेड द्वारा राज्य सरकार को लाभांश के रूप में 18.69 करोड़ रूपये का चैक प्रदान किया गया।मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि यूजेवीएन लिमिटेड अच्छा कार्य कर रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की आने वाले समय में निगम की स्थिति में और अधिक सुधार होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में विद्युत उत्पादन की काफी क्षमता है, लेकिन कतिपय कारणों से उसका दोहन नहीं हो पा रहा है। जो परियोजनाएं जल्द संचालित हो सकती हैं, उनको शीघ्र संचालित करने का हमारा प्रयास है। जल विद्युत परियोजनाओं के साथ ही सोलर प्रोजक्ट पर भी राज्य में कार्य किये जा रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने निगम के सेवानिवृत्त अधिकारियों को सम्मानित भी किया।कृषि मंत्री  सुबोध उनियाल ने कहा कि उत्तराखण्ड में पर्यटन, पॉवर व कृषि तीन ऐसे क्षेत्र हैं, जिनका राज्य की आर्थिकी में महत्वपूर्ण योगदान है। स्वरोजगार, पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन