Posts

Showing posts from March 3, 2018

भाजपा का होली मिलन समारोह

Image
देहरादून-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत शनिवार को आईएसबीटी के समीप एक वेडिंग प्वांइट में भाजपा देहरादून महानगर द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सभी को होली की शुभकामनायें देते हुए कहा कि त्रिपुरा में दो तिहाई बहुमत से मिली विजय ने हमारे लिये इस पावन उत्सव को और भी महत्वपूर्ण बना दिया है।यह हमारी विचारधारा की जीत है। त्रिपुरा की जनता ने साम्यवाद की विचारधारा को हटाया है। वहां की जनता ने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को मौका दिया है। हम विचारधारा पर काम करने वाले लोग हैं।इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डाॅ.धन सिंह रावत, विधायक  हरबंश कपूर,  विनोद चमोली,  खजान दास, प्रदेश प्रभारी  श्याम जाजू, भाजपा महानगर अध्यक्ष  विनय गोयल, भाजपा प्रदेश महामंत्री  नरेश बंसल, भाजपा प्रदेश सचिव  सुनील उनियाल,  उमेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

भारत कांग्रेस मुक्त होने के अंतिम दौर में-भट्ट

Image
 देहरादून-भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने पूर्वोत्तर राज्य के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आतिशबाजी कर मिठाई खिलाई और साथ में कार्यकर्ताओं के साथ खूब झूम के नाचे और कहा कल रंगों का त्यौहार था।और कहा कि अब भारत कांग्रेस मुक्त होने के अंतिम दौर में हैं।आज पूरे भारतवर्ष में भगवा ही भगवा है,उपाध्यक्ष खजान दास महामंत्री नरेश बंसल पुनीत मित्तल महानगर अध्यक्ष विनय गोयल और प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र बिष्ट अनिल गोयल  शादाब शम्स सहित सहित बहुत से कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने त्रिपुरा  व नागालैण्ड के विधानसभा चुनावों में भारी विजय प्राप्त करने पर भारतीय जनता पार्टी व सहयोगी दलों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी के विकास ऐजेंडे और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के कुशल नेतृत्व की जीत है।  प्रधानमंत्री के नेतृत्व में  प्रभावी ‘‘लुक ईस्ट’’ नीति को ‘‘एक्ट ईस्ट’’ में बदलकर पूर्वी भारत में विकास को एक नई दिशा व गति मिली है। प्रधानम

हमें वाई-फाई नहीं वाई आई की जरूरत -चिदानन्द सरस्वती

Image
ऋषिकेश-उपराष्ट्रपति  एम.वेंकैया नायडू, राज्यपाल डाॅ.कृष्ण कान्त पाल एवं मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  परमार्थ निकेतन में अन्तर्राष्ट्रीय योग शिविर में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।उपराष्ट्रपति  नायडू ने कहा कि उत्तराखण्ड की वायु, जल और मृदा में योग समाहित है। गंगा के तट पर आकर इस महोत्सव का शुभारम्भ करना मेरे लिए गौरव का विषय है। परमार्थ निकेतन का योग महोत्सव अब सार्वभौमिक बन चुका है, यह महोत्सव स्वयं को बदलने का अवसर प्रदान कराता है। योग भारत की ओर से विश्व को समर्पित एक सौगात है। योग का सम्बन्ध मनुष्य की आध्यात्मिक भौतिक और भावनात्मक पृष्ठभूमि से है। योग का सम्बन्ध कनेक्टिविटी, कंसल्टेंट्स, कन्ट्रोल आॅफ माइंड और कन्संट्रेट से है।वर्तमान समय आॅन लाईन का है, जीवन  पद्धति आॅन लाईन हो गयी है, किन्तु योग हमें लाईन में रखता है। योग योग्यता प्रदान करता है। योग का हमारी दिनचर्या में होना जरूरी है। योग करने से अनेक रोगों से मुक्ति मिलती है। शारीरिक और आध्यात्मिक शांति का मार्ग योग है। भारत में योग को वैज्ञानिक स्वरूप प्राप्त है और यह दुनिया में व्याप्त व्याधियों क