Posts

Showing posts from January 26, 2021

संयुक्त किसान समन्वय समिति ने निकाला तिरंगा मार्च

Image
देहरादून 72 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर संयुक्त किसान समन्वय समिति के वैनर तले किसानों ,मजदूरों ,छात्रयुवा, महिलाओं ने तिरंगा मार्च निकाला तथा संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर संविधान की रक्षा तथा देश की एकता की रक्षा की शपथ ली ।आज बडी़ संख्या में कार्यकर्ता राजपुर रोड़ स्थित कार्यालय पर एकत्रित हुऐ तथा तिरंगा मार्च निकाल हुऐ राजपुर रोड़ ,घण्टाघर होते हुऐ अम्बेडकर पार्क पहुंच कर देश की एकता व अखण्डता की शपथ ली। जलूस वापस गांधी पार्क होता हुआ राजपुर रोड़ कार्यालय के बाहर पहुंचकर सभा में परिवर्तित हुआ इस अवसर पर वक्ताओं ने मोदी सरकार की जनविरोधी ,किसान मजदूर विरोधी नीतियों की कडे़ शब्दों में निन्दा करते हुऐ कहा है कि मोदी सरकार के रहते हुऐ देश सुरक्षित नहीं है।इसलिए इस सरकार के खिलाफ सतत संघर्ष चलाया जाना जरूरी।यह सरकार सत्ता में रहने लायक नहीं है।इस अवसर पर किसानों के आन्दोलन के साथ एकजुटता प्रदर्शित की गई। इस अवसर पर किसान सभा के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सजवाण , महामंत्री गंगाधर नौटियाल ,कोषाध्यक्ष शिवपप्रसाद देवली,जिला महामंत्री कमरूद्दीन ,सीटू अध्यक्ष

रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाया 72 वां गणतंत्र दिवस

Image
देहरादून – देश के  72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल  बेबी रानी मौर्य ने मंगलवार को प्रातः 10ः30 बजे परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया तथा राष्ट्रीय ध्वज को नमन करते हुए परेड की सलामी ली।  इस अवसर पर सेना, आई.टी.बी.पी., पुलिस, पीएसी, होमगार्ड, पीआरडी के जवानों ने मार्च पास्ट करते हुए राज्यपाल को सलामी दी। राज्य के लोक कलाकारों ने भी अपनी नृत्य कला का मनोहारी प्रदर्शन किया। राज्यपाल मौर्य द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्तव्यपरायण पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।  समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत,  मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, स्थानीय विधायक खजान दास, मुख्य सचिव ओम प्रकाश, डी.जी.पी. अशोक कुमार, राज्यपाल सचिव  बी.के.संत सहित पुलिस तथा प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य अतिथि भी उपस्थित थे।   गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड ग्राउण्ड में   मार्चपास्ट व  विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा छोलिया, गढ़वाली, कौथिक, हारूल, पौणा नृत्य एवं नन्दादेवी राजजात आदि का प्रदर्शन किया गया। परेड ग्राउण्ड में 20कुमाऊं रेजिमेंट, आईटी