Posts

Showing posts from November 5, 2020

पिकअप गहरी खाई में गिरा एक घायल एक की मौत

Image
नैनीताल  – आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल से एस डी आर एफ को सूचना मिली कि हेड़ाखाल रोड पर, खनसू नैनीताल में एक महिंद्रा पिकअप (UK03CA1421) वाहन गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसमे 2 लोग सवार थे। उक्त घटना में एक व्यक्ति को घायल अवस्था मे स्थानीय लोगों द्वारा पूर्व में ही निकाल कर अस्पताल पहुँचा दिया गया था जबकि दूसरा व्यक्ति वाहन के साथ ही लगभग 1 किमी नीचे खाई में गिरा था। एस डी आर एफ की रेस्क्यू टीम द्वारा अत्यधिक विषम परिस्थितियों में वाहन तक पहुँचने के पश्चात सर्चिंग की गई तो पास ही दूसरे व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया। एस डी आर एफ टीम द्वारा मृतक विक्रम कोहली उम्र 30 वर्ष निवासी परेवा, चंपावत के शव को बरामद करने के पश्चात कड़ी मशक्कत के बाद मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर राजस्व पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

कांग्रेस ने महिला एवं दलित उत्पीडन को विरोधी दिवस के रूप में मनाया

Image
देहरादून –देशभर में महिलाओं एवं दलितों पर हो रहे अत्याचार एवं बलात्कार की घटनाओं के विरोध में उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्रवान पर प्रदेश मुख्यालय देहरादून के गांधी पार्क में ’महिला एवं दलित उत्पीडन विरोधी दिवस’ के रूप में मनाया गया। इस कार्यक्रम के तहत देहरादून के गांधी पार्क में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने किया।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  प्रीतम सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सहित भाजपा शासित प्रदेशों में महिलाओं एवं दलितों पर बढ़ रहे अत्याचार से पूरा देश कलंकित हुआ है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं का नारा देने वाली भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में बढ़ रही बलात्कार की घटनायें तथा महिलाओं पर हो रहे अत्याचार गम्भीर चिन्ता का विषय है जिसकी जितनी निन्दा की जाय कम है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में जितनी जोर-शोर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं का नारा बुलंद किया जा रहा है उसी गति से महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ रहे हैं तथा आज स्थिति यह है कि भाजपा शासित किसी भी प्