Posts

Showing posts from October 20, 2022

कांग्रेस ने भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री गौतम का पुतला फूंक

Image
देहरादून –प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  करन माहरा के आह्वान पर देहरादून महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने महानगर कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ0 जसविन्दर सिंह गोगी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त गौतम का पुतला दहन किया।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत महानगर कांग्रेसजन प्रदेश कार्यालय में एकत्र हुए जहां से महानगर कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ0 जसविन्दर सिंह गोगी के नेतृत्व में भाजपा महामंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ऐस्लेहाॅल चौक पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यन्त गौतम का पुतला दहन किया। महानगर कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ0 जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि दुष्यन्त गौतम ने अपनी अभद्र टिप्पणी से न केवल कांग्रेस कार्यकर्ताओं का चरित्र हनन किया है अपितु मातृशक्ति का अपमान करने के साथ ही हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं का भी अपमान किया है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी भारतीय जनता पार्टी के नेता जनता की धार्मिक भावनाएं आहत करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त गौतम की कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं महिल