Posts

Showing posts from September 14, 2018

हिन्दी ही एक मात्र भाषा है जो मनुष्य के जन्म से जुड़ी हैं

Image
रुड़की–दिशा शिक्षा ट्रस्ट व केंद्रीय विद्यालय संख्या एक की ओर से विश्व हिन्दी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम मे ट्रस्ट के संरक्षक एवम् साहित्यकार श्रीगोपाल नारसन ने कहा कि हिन्दी ही एक मात्र ऐसी भाषा है जो मनुष्य के जन्म से जुड़ी है।नवजात शिशु के रुदन से निकलने वाले वाले स्वर व व्यंजन हिन्दी भाषा को ही रेखांकित करते है।उन्होंने हिन्दी से सम्बंधित अपनी कई रचनाये सुनाई और कहा कि 'चाहे अल्लाह हो या ओमेंन,ओम वही से आता है,सारे संसार की भाषा का देवनागरी से नाता है'।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ट्रस्ट के अध्यक्ष फिरोज अहमद ने कहा कि रचनात्मक कार्यो से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास सम्भव है।उन्होंने ट्रस्ट द्वारा किये जा रहे कार्यो की भी जानकारी दी और बच्चों से संवाद व लेखन का आव्हान किया।जिला उद्योग केंद्र के अधिकारी सूर्यकांत त्रिपाठी ने भी हिन्दी मे कामकाज को अपनाने पर बल दिया।विद्यालय के प्राचार्य विपिन त्यागी ने कहा कि हिन्दी हमारे संस्कारो की भाषा है और हिन्दी प्रति स्पर्धाओं मे बच्चों के हिन्दी के प्रति अपने लगाव को प्रदशित कर सराहनीय कार्य किया।अध्यापक आलोक गुप्ता व नीलम के संयुक्

औ.डी.एफ के क्षेत्र में 100 प्रतिशत का लक्ष्य प्राप्त– कौशिक

Image
देहरादून–प्रदेश के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने  कहा कि प्रदेश को स्वच्छ रखने के लिए  स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत स्वच्छता कार्यक्रम के लिए 15 दिवसीय अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा। सचिव स्तर के अधिकारी के अतिरिक्त मंत्री स्वंय इस अभियान में भाग लेगें। राजपुर रोड़ स्थित एक स्थानीय होटल में भारत सरकार स्वच्छता मिशन कार्यशाला के स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 विषय पर मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि आने वाले दिनों में प्रदेश के स्वच्छता विषय पर आमूलचूूल परिर्वतन दिखायी देगा। इसके लिए उन्होंने स्वस्थ्य कार्य संस्कृति विकसित करने की आवश्यकता है।जो नगर निकाय साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट के प्रस्ताव को सरकार के पास भेजेगें उसे सरकार उदारता पूर्वक स्वीकार भी करेगीं। आज प्रदेश में डोर टु डोर क्लेक्शन और औ.डी.एफ के क्षेत्र में 100 प्रतिशत का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है तथा साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट के भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमारी दृढ़ इच्छा विकसित हो चुकी हैं। स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लेने वाले कार्मिक, नागरिक को अन्दर से सम्मान का भाव महसूस होता है। इस का

जल्द होगा उत्तराखण्ड में घाटों का निर्माण

Image
देहरादून– रिस्पना और बिन्दाल नदियों पर बाढ़ सुरक्षा कार्यो की डीपीआर अन्तिम चरण में है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुख्यमंत्री आवास में वाप्कोस लिमिटेड (जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय भारत सरकार का उपक्रम) के अधिकारियों ने भेंट के दौरान जानकारी दी, वाप्कोस लिमिटेड  के द्वारा उत्तराखण्ड में 21 घाटों का निर्माण दिसम्बर 2018 तक पूरा कर दिया जाएगा। इसके साथ ही 15 लघु पन बिजली परियोजनाओं पर तीव्र गति से कार्य चल रहा है, जिन्हें शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। कि उत्तराखण्ड राज्य में भारत-नेपाल सीमा पर बनने वाली बहुउद्येशीय विद्युत परियोजना पंचेश्वर बांध की डीपीआर तैयार कर ली गई है। फोरेस्ट व इन्वायरमेन्टल क्लियरेन्स के अन्य कार्य प्रगति पर है। परियोजना के प्रति स्थानीय लोगो में उत्साह है। क्षेत्र वासियों को विश्वास है कि विस्थापन सुखद होगा। परियोजना का लाभ बिजली उत्पादन व एक बडे़ क्षेत्र की सिचाई के अतिरिक्त ऊधमसिंह नगर जिले में ग्रेविटी बेस्ड जलापूर्ति के लिए भी होगा।मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने वाप्कोस लिमिटेड को उत्तराखण्ड सरकार की ओर से हर संभव सहयोग व सहायता