Posts

Showing posts from February 20, 2018

मुख्यमंत्री ने केक काटकर अरूणाचल प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया

Image
देहरादून -मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  बल्लूपुर चौक स्थित त्रिराज वाटिका में अरूणाचल प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर देहरादून अरूणाचल स्टूडेंट यूनियन द्वारा आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया।मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने देहरादून में अरूणाचल प्रदेश से आए सभी विद्यार्थियों के साथ केक काटकर अरूणाचल प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि अरूणाचल प्रदेश भारत का ऐसा प्रदेश है जहाँ सूर्य के सर्वप्रथम दर्शन होते हैं। अरूणाचल का अर्थ ही है ‘उगते सूर्य का पर्वत’। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे सभी पर्वतीय राज्य बहुत ही खूबसूरत हैं। उन्होंने कहा कि नाॅर्थ-ईस्ट के राज्यों में बहुत सी जनजातियाँ निवास करती है। उत्तराखण्ड में भी कुछ जनजातियाँ निवास करती हैं। जनजातियाँ अपनी लोक संस्कृति को जीवित रखने में बहुत बड़ी भूमिका निभा रही हैं।मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने अरूणाचल से पढ़ने आए विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री आवास पर आमंत्रित करते हुए कहा कि आज देहरादून एक मिनी भारत के रूप में नजर आ

युवा क्रिकेटरआर्यन जुयाल मिले मुख्यमंत्री से

Image
देहरादून -मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से  मुख्यमंत्री आवास में अंडर-19 युवा क्रिकेट खिलाड़ी आर्यन जुयाल ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र ने अंडर-19 क्रिकेट वल्र्ड कप में क्रिकेटर आर्यन जुयाल के बेहतरीन खेल प्रदर्शन के लिये उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जुयाल ने अपने खेल के प्रदर्शन से प्रदेश  का नाम रोशन किया है।जुयाल के खेल प्रदर्शन से राज्य के अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। हल्द्धानी निवासी  जुयाल उत्तर प्रदेश की टीम से विजय हजारे ट्राॅफी में भी प्रतिभाग कर चुके है। इस अवसर पर विधायक  हरबंस कपूर, आर्यन जुयाल के प्रशिक्षक रविन्द्र सिंह नेगी उपस्थित थे।

बालाजी धाम पहुंचे मुख्यमंत्री

Image
सहारनपुर-- मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बालाजी धाम सहारनपुर में आयोजित बालाजी धाम के वार्षिक महोत्सव में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि हनुमान जी को यदि एक चरित्र के रूप में देखा जाए तो विश्व के इतिहास में हनुमान जी जैसा भक्त नहीं मिलता है। उनका एक अतुलनीय चरित्र था जिन्होंने कभी विफलताओं का सामना नहीं किया। उनकी सफलता का राज था कि वे जब भी किसी मिशन के लिए निकलते थे, तो मन में रामभक्ति एवं रामकाज समझकर उसे पूरा किया। उन्होंने कहा कि हनुमान जी की पूजा इसलिए होती है, क्योंकि उनमें बल, विद्या और बुद्धि का अद्भुत समन्वय था। उन्होंने कहा कि पारिवारिक, धार्मिक एवं सामाजिक जीवन को सफल बनाने के लिए मनुष्य को निजी हित को छोड़कर हनुमान जी की आदर्शों पर चलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि संत-समाज आध्यात्मिक एवं धार्मिक रूप से भारतीय संस्कृति एवं परम्पराओं का संरक्षण कर रहे हैं और उसे आगे बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि नई पीढ़ी में नशे की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ रही है। नशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक करने की जरूरत है।इस अवसर पर स्वामी ज्ञानानन्द महाराज, स्वामी

पंडित नारायण दत्त तिवारी का स्वस्थ हुआ सामान्य

Image
नई दिल्ली-- उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित नारायण दत्त तिवारी का ब्लड-प्रेशर दवाओं के माध्यम से सामान्य किया गया है, उन्हें अब भी बुखार है, कमज़ोरी बहुत अधिक है, Heart beat  अनियंत्रित और असामान्य है व संक्रमण शरीर में बहुत अधिक फैला हुआ है। डॉक्टरों नें उन्हें अभी आई.सी.यू. में रखने का फैसला लिया है। 19 तारीख को बुखार आने पर शरीर में संक्रमण फैलने व ब्लड प्रेशर घातक स्तर तक गिर गया था और उन्हें उसी समय उनकी धर्मपत्नी डॉ.उज्ज्वला तिवारी व  रोहित शेखर तिवारी की उपस्थिति में निजी कमरे से आई.सी.यू. में स्थानांतरित किया गया डॉ. जे. डी. मुखर्जी (न्यूरोलॉजिस्ट) व आई.सी.यू. के डॉक्टरों की टीम ने उनके पुत्र रोहित शेखर तिवारी को बताया कि अगले 24 से 48 घण्टे तक धैर्य रखें व प्रार्थना करें। उसके बाद ही पंडित नारायण दत्त तिवारी  के आगे के उपचार के बारे में कोई ठोस निर्णय लिया जा सकेगा। पंडित नारायण दत्त तिवारी  अस्पताल के निजी कमरे में ही थे और उनके स्वास्थ में निरंतर सुधार हो रहा था। पंडित नारायण दत्त तिवारी को मैक्स सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल जो कि नई दिल्ली के साकेत में स्थि

शेर सिंह राणा ने दहेज में लिया...…

Image
रुड़की-- सांसद फूलन देवी के हत्या के आरोपी शेर सिंह राणा ने मध्य प्रदेश की प्रतिमा के साथ परिणय सूत्र में बंध गए।इस दौरान उन्होंने ससुराल पक्ष की ओर से दिया जा रहा करोड़ो का दहेज भी वापस कर दिया। 25 जुलाई 2001 को रुड़की के शेर सिंह राणा ने सांसद फूलन देवी की हत्या के बाद चर्चाओं में आये रुड़की के शेर सिंह राणा 20 फरवरी को रुड़की के होटल सेंट्रम में मध्य प्रदेश की प्रतिमा से विवाह कर लिया।प्रतिमा मध्य प्रदेश के बुंदेला राजघराने से हैं और उनकी माँ ग्वारा से नगर पालिका अध्यक्ष है और पिता राज प्रताप सिंह का पत्थर की माइंस का कारोबार है। साथ ही प्रतिमा के परिवार के एक सदस्य एमएलए भी हैं। रुड़की में सादे समारोह के बीच वह शेर सिंह राणा के साथ विवाह बंधन में बंध गयी। इस दौरान प्रतिमा के परिवार की ओर से दहेज स्वरूप 31 लाख नकद एवं 10 करोड़ रुपए की माइंस के कागजात शेर सिंह राणा को सौंपे जा रहे थे लेकिन शेर सिंह राणा ने यह कहते हुए सब वापस कर दिया कि वह दहेज प्रथा के पूर्ण रूप से विरोधी है और दहेज नही लेंगे। उन्होंने दहेज के रूप में सिर्फ चांदी का सिक्का लिया।विवाह समारोह में केवल वर और वधु के परिव