Posts

Showing posts from June 5, 2019

तीन दिन का राजकीय शोक व एक दिन का राजकीय अवकाश की घोषणा

Image
देहरादून–मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश के वित्त मंत्री प्रकाश पंत के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ति तथा शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने अपने शोक संदेश में कहा कि प्रकाश पंत के रूप में आज उन्होंने अपना छोटा भाई खो दिया है। प्रकाश पंत केवल एक राजनेता के तौर पर नहीं बल्कि आकर्षक व्यक्तित्व के धनी प्रकाश की कमी सदैव खलेगी। सदन में सबको साथ लेकर चलने की उनकी कुशलता, वित्तीय मामलों का ज्ञान और विपक्ष के हर तीखें वार का एक मीठी मुस्कान से जवाब देना, ये सब अब उनकी यादों में रहेगा। शांत, सौम्य और सरल स्वभाव के धनी प्रकाशजी ने अपने लम्बे राजनैतिक जीवन में प्रदेश के गठन और बाद में प्रदेश को एक नई दिशा देने में बड़ी भूमिका निभायी। उनके निधन से प्रदेश एवं हमारे भाजपा संगठन ने एक बहुत बड़ा व्यक्तित्व को खो दिया।   मुख्यमंत्री ने स्व0 प्रकाश पंत के सम्मान में प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक तथा गुरूवार 6 जून को प्रदेश में एक दिन के राजकीय अवकाश की घोषणा की है। 

ए सी में बैठ पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली वन विभाग ने

Image
देहरादून–उत्तराखंड में  चढता पारा, तपती सड़क, सूखते गले और जलते वनों की चिंता को नजरअंदाज कर पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सुभाष रोड स्थित एक स्थानीय होटल में वन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि भारतीय संस्कृति अरण्य (वनों) की संस्कृति रही है। भारत में पर्यावरण के प्रति लोगों में काफी पहले से चेतना का संचार हो गया था। राजस्थान में पेड़ों की रक्षा के लिए लगभग 300 साल पहले चिपको आन्दोलन हुआ। उत्तराखण्ड में भी गौरा देवी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए चिपको आन्दोलन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदूषण विश्व के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। विश्वभर में लाखों लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। मुख्यमंत्री  ने कहा कि उत्तराखण्ड में पर्यावरण संरक्षण के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। गत वर्ष रिस्पना व कोसी नदी पर वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। नए बांधों व झीलों के निर्माण की दिशा में सरकार काम कर रही है। सूर्यधार, सौंग व मलढ़ूग बांध बन

पर्यावरण को बचाने के लिए दौड़

Image
 देहरादून–वन अनुसंधान संस्थान इस वर्ष वायु प्रदूषण विषय के साथ विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून 2019 को मना रहा है। भारत में मंत्रालय का भी प्रयास है कि प्लास्टि के उपयोग से बचा जाए और धरती को वायु प्रदूषण से दूर रखा जाए। भारत में प्लास्टिक का दिन प्रतिदिन बढ़ता उपयोग पर्यावरण के लिए एक गम्भीर चिंता का विषय है। इसी क्रम में विस्तार प्रभाग, वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून द्वारा 25 मई से 05 जून 2019 तक विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में  25 मई को चित्रकला, 30 मई को वादविवाद प्रतियोगिताएं एवं 02 जून को स्वच्छता अभियान तथा 05 जून को पर्यावरण के लिए दौड़ का आयोजन किया गया। ए.एस. रावत, निदेशक, वन अनुसंधान संस्थान द्वारा परिसर को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से 02 जून को स्वच्छता अभियान का शुभारम्भ किया तथा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़चढ़ कर इस अभियान में अपना योगदान दिया। कंचन देवी, उप महानिदेशक (शिक्षा), भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद द्वारा पर्यावरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने हेतु 05 जून को संस्थान परिसर में ‘‘पर्यावरण के लिए दौड़’’ का झण्डा दिखा कर शुभारम्भ किया। इस अवस