Posts

Showing posts from June 16, 2022

प्रदेश के युवा अग्निवीर बनकर राष्ट्र व राज्य का नाम रोशन करेंगे -मुख्यमंत्री

Image
  देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  विधानसभा स्थित पंत भवन में केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना  के सम्बन्ध में प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।एक तरफ जहां दुनिया के कई बड़े देश विभिन्न संकटों से घिरे हुए हैं वहीं भारत न केवल हर चुनौती से सफलता पूर्वक पार पा रहा है बल्कि विश्व का मागदर्शन भी कर रहा है।आज कूटनीति से लेकर आर्थिक मोर्चे तक भारत की नीतियों को आदर्श माना जा रहा है और विकसित देश भी इनका अनुसरण करने को बाध्य हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया भर में व्याप्त आर्थिक संकट से हम सभी भली भांति परिचित हैं। लेकिन इन हालातों के बीच एक भारत ही है जो अपने नागरिकों और विशेषकर युवाओं को आशा की किरण दिखाने में सफल हो रहा है। प्रधानमंत्री जी द्वारा अगले 18 माह में दस लाख नौकरियां देने के निर्णय ने युवाओं के सपनों को उड़ान देने का कार्य किया है।इस महाअभियान की शुरुआत 'अग्निपथ' योजना को प्रारम्भ कर की गयी है। जिसके तहत सेना में 'अग्निवीरों' को नियुक्त किया जाएगा।इस से ना केवल देश के युवाओं

कांग्रेस ने किया भाजपा सरकार के खिलफ राजभवन का घेराव

Image
 देहरादून - प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने विशाल प्रदर्शन करते हुए राजभवन का घेराव किया तथा राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कांग्रेसजन प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में एकत्र हुए जहां से कांग्रेसजनों ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में मार्च निकालते हुए राजभवन की ओर कूच किया। हाथीबडकला बैरिकेटिंग पर पुलिस द्वारा कांग्रेसजनों को रोकते हुए गिरफतार कर पुलिस लाईन ले जाया गया।   राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केन्द्र की वर्तमान सरकार द्वारा राजनैतिक प्रतिशोध और द्वेष की भावना से प्रेरित होकर सरकारी ऐजेंसियों का दुरूपयोग करते हुए विपक्षी दल के नेताओं का उत्पीडन किया जा रहा है जिसकी कांग्रेस पार्टी घोर निन्दा करती है। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई इसी बात का द्योतक है।   कांग्रेस ने कहा कि नेशनल हेराल्ड समाचार पत्र की स्थ