Posts

Showing posts from October 13, 2018

पहाड़ों में मूलभूत सुविधा ना होने के कारण बढ़ा पलायन–राज्यपाल

Image
अल्मोड़ा –  धार्मिक, सांस्कृतिक, पर्यटन एवं ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जनपद अल्मोड़ा की अपनी विशिष्ट पहचान है यह बात प्रदेश के राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने आज अल्मोड़ा भ्रमण के दौरान कही। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में पर्यटन की अपार सम्भावनायें है हमें महिलाओं व युवाओं को पर्यटन से सम्बन्धित योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित् करना होगा साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें महिला स्वयं सहायता समूह से जोड़ना होगा। राज्यपाल ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र की विषम भौगोलिक परिस्थितियों में महिलायें कार्य करती है हमारी प्राथमिकता होगी कि महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ अधिकाधिक पहुॅचे। इस अवसर पर उन्होंने महिला स्वास्थ्य योजनाओं पर विशेष ध्यान देने एवं उनके कल्याण के लिए कार्य करने पर जोर दिया। इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, औद्यानिकी के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि किसानो के उत्पादों का उनके बेहतर मूल्य मिले इसके लिए बाजार उपलब्ध कराना होगा तथा जनपद में विशेष उत्पाद के लिए फोकस किया जाय। प्रदेश के राज्यपाल ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में म