Posts

Showing posts from March 26, 2023

कांग्रेस के संकल्प सत्याग्रह के बाद भाजपा के पतन की उल्टी गिनती शुरू : महर्षि

Image
 देहरादून –वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पार्टी के प्रदेश  मीडिया  प्रभारी राजीव महर्षि ने आज कहा  कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए रविवार को संकल्प सत्याग्रह से देशभर में पार्टी मजबूत हुई है।यह सत्याग्रह नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ,प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा सहित पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ,पूर्व अध्यक्ष विधायक प्रीतम सिंह ,गणेश गोदियाल की अगुवाई में विभिन्न स्थानों पर हुआ। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का मुंह बन्द करने की कोशिश से देश उठ खड़ा हुआ है और इसके साथ ही भाजपा के पतन की उल्टी गिनती भी शुरू हो गई है। उत्तराखंड के कांग्रेसजनों के साथ जनता ने भी इसकी पटकथा लिख दी है। महर्षि ने कहा कि रविवार को पूरे देश की भांति कांग्रेस के साथ उत्तराखंड की जनता ने भी अपनी राय जाहिर कर सीधा संदेश दे दिया कि लोकतंत्र को कुचलने की छूट किसी को नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सिर्फ सवाल ही तो पूछा था, उन्हें लोकसभा से बेदखल करने की भाजपाई जितना प्रसन्न हो जाएं, उनकी प्रसन्नता ज्यादा देर तक टिकने वाली नहीं है। महर्षि ने कहा कि सच यह है कि राहुल गांधी की