Posts

Showing posts from December 22, 2017

गांधी पार्क में पत्रकारों के हित के लिए बैठे धरने पर बैठे जीत मणि पैन्यूली

Image

जीसस क्राइस्ट एक महान व्यक्ति थे-कांग्रेस अध्यक्ष

Image
देहरादून -प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  प्रीतम सिंह ने गोविन्दगढ़ स्कूल में क्रिसमस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस मौके पर संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  प्रीतम सिंह ने कहा कि दिसम्बर माह की 25 तारीख को मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार होली, दीपावली, व ईद की भांति खुशियों भरा त्योहार है। प्रीतम सिंह ने कहा कि क्रसमस त्यौहार के दिन को प्रभु ईसा मसीह के जन्म दिन के रूप में हर्षोल्लास से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि जीसस क्राइस्ट एक महान व्यक्ति थे और उन्होंने समाज को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने दुनिया के लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया था। यह त्यौहार विश्वभर में फैले ईसा मसीह के करोड़ों अनुयायियों के लिए पवित्रता का संदेश लाता है तथा उनके बताये मार्गों व उच्च आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित करता है। ईसा मसीह संसार के दीन दुखियों का दुःख दूर करने तथा ईश्वर के वास्तविक स्वरूप को दूसरों के समक्ष प्रकट करने हेतु अवतरित माना जाता है। उन्होंने अपने उपदेशों के माध्यम से संसार में व्याप्त अंध विश्वास, अज्ञानता को दूर करने का प्रयास क

उन्नत गुड़ भट्टी का उद्घाटन

Image
देहरादून -मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  डोईवाला स्थित ग्राम खाती में सीएसआईआर-भारतीय पेट्रोलियम संस्थान द्वारा विकसित उन्नत गुड़ भट्टी का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रदेश में जैविक उत्पादों को बढ़ावा देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जैविक उत्पाद आधारित खाद्य पदार्थों की मांग तेजी से बढ़ रही है। उत्तराखण्ड में जैविक खेती के व्यवसायीकरण की भी अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने 25 दिन में खाद्य तैयार करने की विधि भी किसानों को बताई। उन्होंने कहा कि आईआईपी द्वारा विकसित इस आधुनिक गुड़ भट्टी से प्रदूषण भी कम होगा। भट्टी से जो गुड़ बनाया जा रहा। इसमें प्रयुक्त होने वाले गन्ने के उत्पादन में भी जैविक खेती का प्रयोग किया गया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि अकेले ट्यूबबेलों की विद्युत खपत पर ही वर्तमान में 221 करोड़ रूपये का व्यय भार आ रहा है जिसमें से लगभग 65 करोड़ रूपये अकेले देहरादून के ट्यबबेलों का है। ग्रेविटी आधारित पेयजल की आपूर्ति से विद्युत पर होने वाला व्यय भार भी बचेगा।  मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि यह वेस्ट को बेस्ट में परिवर्तित करने का एक प्रयास है।