Posts

Showing posts from February 15, 2020

कार पहाड़ी से गिरी चार की मौत

Image
 उत्तरकाशी– बड़कोट थाने से सूचना प्राप्त हुई कि बड़कोट से यमुनोत्री मार्ग पर दोबाटा नामक स्थान में एक कार पहाड़ी से नीचे दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। इस सूचना पर पोस्ट बड़कोट में व्यवस्थित एस डी आर एफ टीम इंस्पेक्टर विकास पुण्डीर के साथ तत्काल रेस्क्यू के लिए घटनास्थल पर पहुँची। टीम द्वारा तुरंत राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में कुल 8 लोग (3 पुरुष 3 महिलाएं व 02 बच्चे) सवार थे। टीम द्वारा सिविल पुलिस एवं स्थानीय लोगों की सहायता से 4 घायलों में  प्रीतम सन ऑफ विजय सिंह,सीता देवी पत्नी नवीन चौहान गंभीर घायल, ननैस पुत्री नवीन चौहान उम्र 3 साल गंभीर घायल को घटना स्थल से निकालकर तत्काल उपचार के लिए भिजवाया एवं 4 मृतकों में नवीन चौहान पुत्र जगदीश, अर्पिता पुत्री नवीन चौहान उम्र 2 साल , सीमा पत्नी रणवीर सिंह उम्र 36 साल , देशराज सन ऑफ किताब सिंह जायड़ा उम्र 27 साल के शव बरामद किए।