Posts

Showing posts from July 11, 2018

एन डी तिवारी के स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना -राजनाथ सिंह

Image
नई दिल्ली - केंद्रीय गृह मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश  राजनाथ सिंह साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश/उत्तराखण्ड पंडित नारायण दत्त तिवारी के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुँचें। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने नारायण दत्त तिवारी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने चिकित्सकों से पूर्व मुख्यमंत्री  पंडित नारायण दत्त तिवारी के उपचार के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की पत्नी  उज्ज्वला तिवारी व उनके पुत्र रोहित शेखर तिवारी व पंडित नारायण दत्त  तिवारी  के भाँजे जीवन चन्द्र दुमका भी मौजूद थे। पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त पंडित को ब्रेन-स्ट्रोक आने के कारण 20 तारीख से दिल्ली के साकेत में स्थित मैक्स में भर्ती कराया गया था आज इस अस्पताल में पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी को दस महीने हो गए हैं । और सभी मिलने वाले पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के स्वास्थ में जल्द सुधार होने के लिए प्रार्थना करते हैं।

मानसून की पहली बारिश में ही 4 लोगों की मौत

Image
देहरादून- मानसून की पहली बारिश में ही दून में ढाया कहर सुबह से हो रही बारिश के कारण बसंत विहार के शास्त्री नगर खाला क्षेत्र में एक मकान का पुश्ता ढहने से उसमें कुछ लोग दबे होने की सूचना स्थानीय निवासियों ने थाना बसंत विहार  को दी ,पुलिस बल मय आपदा उपकरणों के तत्काल मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया। पुलिस रेस्क्यू टीम द्वारा आपदा उपकरणों की सहायता से मौके से मलबे को हटाकर उसमें दबे 06 लोगों को निकालकर थाने के सरकारी वाहन से तत्काल उपचार हेतु दून अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें से 04 लोगों को डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किया गया, शेष दो घायलों का वर्तमान में दून अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक :- 1- संतोष साहनी पुत्र रामचंद्र साहनी निवासी शास्त्रीनगर खाला, वसंत विहार देहरादून, उम्र 35 वर्ष।2-  सुलेखा देवी पत्नी संतोष साहनी निवासी उपरोक्त, उम्र 30 वर्ष 3-  धीरज कुमार पुत्र संतोष साहनी निवासी उपरोक्त, उम्र 5 वर्ष।4-  नीरज कुमार पुत्र संतोष साहनी निवासी उपरोक्त, उम्र 3 वर्ष। सभी मूल निवासी - तारसराय गुड़िया जिला दरभंगा, बिहार। दो घायल व्यक्ति - 1-  प्रमोद साहनी पुत्र सखीला

देहरादून में निकाली गई जनसंख्या नियंत्रण जागरूकता रैली

Image
देहरादून-चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े के शुभारम्भ के अवसर पर जनसंख्या नियंत्रण संबंधी जनजागरूकता हेतु रैली का आयोजन किया गया। रैली को निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ0 अंजलि नौटियाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रैली देहरादून स्थित गांधी पार्क से शुरू होकर घंटाघर, दिलाराम चौक, बुद्धा चौक आदि मुख्य मार्ग से होते हुए नगर निगम प्रांगण में सम्पन्न हुई।रैली में आशा कार्यत्रियों, आशा फैसिलिटेटर्स, राज्य नर्सिंग स्कूल, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में परिवार नियोजन तथा जनसंख्या स्थिरिकरण के संदेश लिखी  तक्तियों और बैनर पोस्टर  और नारों से जनसंख्या नियंत्रण का संदेश दिया। शुभारम्भ के अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ0 यूएस चौहान, जिला कार्यक्रम प्रबंधक लक्ष्मण सिंह रावत, सिटी अर्बन हेल्थ ऑफिसर राकेश बिष्ट, आर के एस के प्रबंधक अनूप चौहान, क्वालिटी एश्योरेंस प्रबंधक अमित कुमार, आईईसी फैसिलिटेटर पूजन नेगी, जिला