Posts

Showing posts from August 12, 2022

पिकअप गिरी खाई में चालक घायल

Image
चकराता –  थाना चकराता ने एस डी आर एफ को सूचना दी  की एक पिकअप वाहन चकराता, सरला छानी क्षेत्र में  खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही  एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम, मुख्य आरक्षी भरत रेस्क्यू उपकरण सहित घटनास्थल के लिए तत्काल रवाना हुई। घटनास्थल पर एस डी आर एफ ने पहुंचकर देखा तो एक पिकअप गहरी खाई में गिरा हुआ है। स्थानीय  लोगों से पता चला की पिकअप वाहन में एक ही व्यक्ति हैं, जो वाहन चालक है। वाहन  जनपद उत्तरकाशी आराकोट से जनपद देहरादून त्यूणी जा रहा था। एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए  गहरी खाई में उतरकर उस व्यक्ति रमेश वर्मा s/o धर्मदास को वाहन से बाहर निकाला गया व मौके पर ही घायल व्यक्ति को फर्स्ट ऐड दिया गया। प्राथमिक उपचार के उपरांत व्यक्ति को खाई रेस्क्यू कर अग्रिम उपचार हेतु 108 के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।  वर्मा s/o धर्मदास   

प्रधानमंत्री मोदी के मायावती अद्वैत आश्रम में आने की संभावनाएं

Image
  चम्पावत –  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देर शाम को लोहाघाट स्थित मायावती अद्वैत आश्रम पहुंचे। आश्रम में उन्होंने ध्यान केन्द्र में ध्यान योग किया और स्वामी विवेकानंद आधारित म्यूजियम का निरीक्षण किया। पिछले एक माह के दौरान यह दूसरा मौका है जब धामी मायावती अद्वैत आश्रम पहुंचे। उनके अद्वैत आश्रम मायावती लोहाघाट आने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस आश्रम में आने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। बीते 30 जून को धामी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें अद्वैत आश्रम मायावती आने का आमंत्रण दिया था।     शुक्रवार को सीएम धामी के मायावती आश्रम पहुंचने पर आश्रम के अध्यक्ष स्वामी सहृदानंद ने उनका स्वागत किया। सीएम धामी ने कहा की प्रकृति की गोद में बसा मायावती आश्रम एक रमणीक स्थान है। आश्रम की कल्पना स्वामी विवेकानंद ने की थी। यहां आना सौभाग्य की बात है। दरअसल, युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वामी विवेकानन्द की विचारधारा से खासे प्रभावित हैं और अक्सर युवाओं का आह्वान करते हैं कि वे स्वामी जी के दिखाए मार्ग पर चलें। उल्लेखनीय है कि स्वामी विवेकानन्द की प्रेरणा से उनके

आईपीएस डॉ. विशाखा को मिलेगा मेडल फॉर एक्सीलेंस इन इन्वेस्टिगेशन अवॉर्ड

Image
 हरिद्वार – आईपीएस डॉ.विशाखा अशोक भदाणे ने हरिद्वार के ऋषिकुल मौहल्ले में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने का न सिर्फ खुलासा किया बल्कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके इस कृत्य के लिए मृत्युदंड की सजा भी दिलायी। 20 दिसम्बर 20 को हरिद्वार के ऋषिकुल मौहल्ले में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गयी थी। इस प्रकरण की विवेचना कर रही सहायक पुलिस अधीक्षक, नगर हरिद्वार के पद पर तैनात डॉ. विशाखा अशोक भदाणे ने इस अभियोग से संबंधित मुख्य अभियुक्त रामतीर्थ को उसी दिन तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था और अभियुक्त के घर की दूसरी मंजिल से लापता बच्ची का शव बरामद किया। पूछताछ में उसके द्वारा कबूल किया गया कि उसने राजीव के साथ मिलकर ऋषिता के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर शव को दूसरी मंजिल पर छिपाकर रख दिया था। मृतक का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में डॉक्टरों के पैनलों द्वारा कराया गया तथा मृतका के विभिन्न नमूने एकत्र किए गए और राम तीरथ की चिकित्सा के दौरान नमूने एकत्र कर फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में भेजे गए। 26-12-20 को  घटना अभियुक्त आरोपी राजीव कुमार की सहायता करने में उसके भाई, गं