Posts

Showing posts from April 11, 2018

ओएनजीसी के महिला पॉलिटेक्निक के गेट पर धरना

Image
देहरादून-कांग्रेस नेत्री आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा सहित राज्य की समस्त ट्रेड यूनियन एवं सामाजिक संगठन, कौलागढ़ रोड देहरादून स्थित ओएनजीसी के महिला पॉलिटेक्निक के गेट पर एक दिवसीय सांकेतिक धरना देते हुए आशा मनोरमा ने कहा कि ओएनजीसी एक ऐसी संस्था है जिसका विश्व में बहुत नाम है और ऐसी संस्थाए गुरु व शिष्य के भविष्य के साथ अगर खिलवाड़ करेंगी तो हम सभी एक होकर उनको न्याय दिखयेंगे। उन्होने कहा कि प्रधानाचार्या स्वंय एक महिला होकर शिक्षकाओं, कर्मचारियों व छात्राओं का भविष्य खराब करने पर उमादा है ओएनजीसी द्वारा संचालित कांलेज अगर वो नही संभाल पा रही है तो अपने पद से इस्तिफा दे दें। पॉलिटेक्निक संस्थान की प्रधानाचार्या गवर्निंग बॉडी द्वारा अपने तानाशाह एवं असंवैधानिक निणर्यो कार्यप्रणाली से संस्थान में अराजकता व अशान्ती फैलाते हुए संस्थान में पढ़ने वाली लगभग 400 छात्राओं तथा कार्यरत लगभग 34 शिक्षकों कर्मचारियों के भविष्य से खिलवाड़कर उनका असहनीय मानसिक आर्थिक उत्पीड़न किया जा रहा है तथा असंवैधानिक गतिविधियों द्वारा सोसाइटी व ओएनजीसी की आड़ में शासन-प्रशासन को गुमराहकर नित नये षड़यंत्रों को रचा जा

देवभूमि प्रवास पर अध्यक्ष सुमित्रा महाजन

Image
ऋषिकेश- लोकसभा की अध्यक्ष सुमित्रा महाजन व उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष  प्रेमचन्द्र अग्रवाल  परमार्थ निकेतन में पहुंचे। परमार्थ गुरूकुल के ऋषिकुमारों ने दोनों अतिथियों का दिव्य स्वागत किया। महाजन ने परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती से भेंटवार्ता की। स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने वर्तमान समय में नारियों की दशा और उनके खिलाफ बढ़ते अपराधों की ओर सुमित्रा महाजन का ध्यान आकर्षित किया। साथ ही स्वच्छ भारत अभियान में नारियों की भूमिका, योग को समष्टि में समर्पित करना, महिला सशक्तीकरण, नदियों की स्वच्छता, पर्यावरण एवं जल संरक्षण जैसे अनेक सामाजिक विषयों पर विश्द चर्चा की। स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि बेटियों का पढ़ाया जाये जिससे वे आत्मनिर्भर बनेगी तो उनके खिलाफ हो रहे अपराधों में भी कमी आयेगी।सुमित्रा महाजन अपने दो दिवसीय प्रवास पर परमार्थ निकेतन आई है।   स्वामी चिदानन्द सरस्वती से मुलाकात कर सुमित्रा महाजन और प्रेमचन्द्र अग्रवाल ने परमार्थ प्रागंण में राष्ट्र को सशक्त बनाने एवं छात्रों को शिक्षित और संस्कारित करने हेतु भारत लोक शिक्षा परिषद और परमार्थ निकेतन आश्रम के सं

मुख्यमंत्री ने बाल वनिता आश्रम में किया.....

Image
देहरादून -मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  तिलक रोड स्थित स्वामी श्रद्धानंद बाल वनिता आश्रम में बालिकाओं के नवीन छात्रावास भवन का शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि समर्पण, सेवा और त्याग का भाव मानव समाज के लिए बहुत आवश्यक है। बाल वनिता आश्रम की स्थापना के पीछे स्वामी दयानंद सरस्वती और स्वामी श्रद्धानंद जी जैसे महापुरुषों का योगदान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं और बच्चों के पालन-पोषण में उनके नैसर्गिक गुणों को प्रोत्साहित करने वाला वातावरण बहुत आवश्यक है। बच्चों की शिक्षा-दीक्षा, पालन-पोषण में बुद्धि, बल और विवेक तीनों गुणों का समावेश होना चाहिए।मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत की उपस्थिति में स्थानीय विधायक  खजान दास ने बाल वनिता आश्रम हेतु विधायक निधि से 11 लाख रूपये देने की घोषणा की। बाल वनिता आश्रम की स्थापना 1924 में हुई थी। वर्तमान में आश्रम में 50 बच्चों की व्यवस्था है, जिसमें 20 बालक और 30 बालिकाएं हैं। आश्रम में 27 गायों की एक गौशाला भी है। बताया गया कि आश्रम संचालन हेतु लगभग 3 लाख रूपये प्