Posts

Showing posts from July 4, 2021

पुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री

Image
  देहरादून – उत्तराखंड को बने लगभग 20 वर्ष बीत चुके हैं और इन 20 वर्षों में दस मुख्यमंत्री हुए जिसमें तीन मुख्यमंत्री कांग्रेस पार्टी के और आठ मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी के हुए। आज रविवार 11वें  मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी ने  राजभवन परिसर मे आयोजित  सादे कार्यक्रम में  राज्यपाल  बेबी रानी मौर्य ने  पुष्कर सिंह धामी को  मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने मंत्रियों  को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में राज्यपाल ने सतपाल महाराज, डॉ हरक सिंह रावत,  बंशीधर भगत,  यशपाल आर्य,  बिशन सिंह चुफाल,  सुबोध उनियाल,  अरविंद पाडेय,  गणेश जोशी,  धन सिंह रावत, रेखा आर्य,  और स्वामी यतीश्वरानंद को  मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी  मंत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश को विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर बनाए रखने के लिए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र पर राज्य सरकार काम करेगी।  अंतिम छोर पर खङे व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने  के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है। कार