Posts

Showing posts from February 2, 2023

पुलिस ने वृद्ध महिला को उनके परिजन से मिलाया

Image
 देहरादून –  बोलने में असमर्थ वृद्ध महिला जो दून ब्लॉसम स्कूल सहस्त्रधारा रोड थाना रायपुर देहरादून के आसपास घूमते हुए मिली है जो कि अपना नाम/पता स्पष्ट नहीं बता पा रही थी तथा तुतलाते हुए अपना नाम रामवती तथा अपने बच्चों का नाम अरुण राधे व तारारानी बता रही थी। वृद्ध महिला अपना पता भूल गई थी महिला के परिवारजनों के बारे में आसपास सभी जगह जानकारी की गई किंतु कोई भी जानकारी नहीं हो सकी तत्पश्चात चौकी मयूर विहार से पुलिस कंट्रोल रूम को वृद्ध महिला की जानकारी देकर जनपद के समस्त थानों को सूचित करने को अवगत कराया गया महिला को चौकी मयूर विहार पर जाकर समझाया बुझाया गया की जल्द ही आपके परिवारजनों से आपको मिलाया जाएगा किंतु महिला काफी परेशान हो गयी जिस कारणवश महिला को हाईवे पेट्रोल कार मैं बैठा कर राजपुर, आईटी पार्क, सहस्त्रधारा रोड, रायपुर, चूना भट्टा, करनपुर, डीएवी कॉलेज रोड आदि जगहों पर ले जाकर दिखाया गया किंतु महिला को अपने घर का पता ज्ञात ना होने के कारण परिवारजनों से मुलाकात नहीं हो सकी तत्पश्चात मध्य रात्रि हो जाने पर महिला को सुरक्षा के मध्यनजर थाने लाया गया तथा थाने में महिला कांस्टेबल की न