Posts

Showing posts from November 11, 2020

विधायक सुरेन्द्र सिंह जीना के निधन पर प्रदेश में शोक

Image
देहरादून –सल्ट से भाजपा विधायक  सुरेंद्र सिंह जीना के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशी धर भगत ने गहरा शोक व्यक्त किया है।  भगत ने कहा कि जीना हमारे युवा ,ऊर्जावान व योग्य कार्यकर्त्ता व विधायक थे और हमेशा संगठन व जनहित में सक्रिय रहते थे। वे एक शालीन व्यक्ति थे और वे हर वर्ग में लोकप्रिय थे ।उनके निधन से पार्टी व समाज को अपूर्णनीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे व उनके परिवार को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। हाल में उनकी पत्नी का निधन हुआ था और अब उनके निधन से परिवार पर अवर्णनीय दुःख आ पड़ा है। ईश्वर यह दोहरा दुःख सहन करने की शक्ति परिवार को दे। भगत ने कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से भी और पूरी पार्टी इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ है।मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधायक सुरेन्द्र सिंह जीना के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा  कि राज्य ने एक ऊर्जावान और दूरदर्शी नेता खो दिया है। हाल ही में उनकी पत्नी के निधन पर मैं उनसे उनके आवास में मिला था। उनकी गणना हमेशा सक्रिय रहने वाले विधायकों में थी। वे वंचित वर्गों की आवाज

परिवहन विभाग में आंदोलनरत सविंदा कर्मियों की हुई बहाली

Image
देहरादून –दीपावली के त्यौहार से चंद दिन पहले लक्ष्मी मैया ने दी दस्तक सविंदा कर्मी कि हुई बहाली ,पिछले कई सालों से परिवहन निगम द्वारा सविंदा पर ड्राइवर और परिचालक पदों पर सेवा दे रहे स्थानीय लोगों को बिना कारण बताये बाहर निकाल दिया था। परिवहन निगम के इस निर्णय के खिलाफ सभी सविंदा कर्मी न्यायालय के शरण मे गये। न्यायालय ने स्पष्ट आदेश दिया था कि कर्मियों की रुके हुये वेतन व बहाली अविलम्ब की जाय। लेकिन निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन न्यायालय के आदेश को मानने को तैयार नही हुये, और स्पष्ट कहा कि हम यानि निगम उच्चतम न्यायालय जायेगा।उत्तराखंड क्रान्ति दल सविंदा कर्मियों के हकों के लिये 1 अक्टूबर 20 को दीपक जैन को ज्ञापन के माध्यम से स्पष्ट कहा कि अगर सविंदा कर्मियों के पक्ष में दिये गए न्यायालय के आदेश को अमल नही किया गया तो दल आरपार की लड़ाई के लिये तैयार हैं।आखिर सविंदा कर्मियों के हक में उक्रांद की लड़ाई सफल हुई। आज 11नवम्बर को सविंदा कर्मी उक्रांद का धन्ययवाद देने पार्टी कार्यालय आये।इस मौके पर उपस्तिथ दल के नेता लताफत हुसैन,जय प्रकाश उपाध्याय,सुनील ध्यानी, राजेन्द्र बिष्ट,धर्मेंद्र कठैत,अशोक