Posts

Showing posts from May 13, 2023

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था में रही चूक, मैटर डिटेक्टर दिखावे के लिए लगे

Image
 देहरादून –सर्वे स्टेडियम, हाथीबड़कला में कृषि विभाग द्वारा आयोजित श्री अन्न महोत्सव को वर्ष 2023 अंतर्राष्ट्रीय मिलेट के रूप में मनाया जा रहा है।ये श्री अन्न महोत्सव चार दिन तक चलेगा।  श्री अन्न महोत्सव में प्रदेशभर से हजारों किसानों ने प्रतिभाग किया। श्री अन्न महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने किया। लेकिन सर्वे स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था नगण्य नजर आई जहां मुख्य गेट पर मेटल डिटेक्टर का ढांचा खड़ा था। लेकिन उसमें मेटल को पकड़ने वाली मशीन नहीं थी वही ना पुलिस  नदारद रही यह मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक देखी जा रही हजारों की संख्या में वहां पहुंचे लोगों के बीच में कोई असामाजिक तत्व आ सकता था और किसी भी प्रकार की घटना को अंजाम दे सकता था। मुख्यमंत्री के उद्घाटन करने के बाद प्रदर्शनी के निरीक्षण करने के समय पुलिस के आला अधिकारी केवल मीडिया कर्मियों को ही घेरे खड़े थे,जबकि वहां पर सैकड़ों की संख्या में लोग आ रहे थे।

बाबा केदार के दर्शन कर लौट रहे गुजरात के यात्रियों की बस पलटी

Image
 टिहरी - चौकी ब्यासी ने एस डी आर एफ को सूचित किया की कोड़ियाला मार्ग पर एक बस पलट गयी है,  रेस्क्यू के लिए एस डी आर एफ टीम की आवश्यता है।सूचना पर एस डी आर एफ टीम उप निरीक्षक मनोज रावत के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया की एक बस दुर्घटनाग्रस्त होकर रास्ते मे ही पलट गयी है। बस ऋषिकेश की तरफ आ रही थी, जिसमें 27+1 व्यक्ति सवार थे।  सभी सवारियों को सामान्य चोटे आई है, परन्तु एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।  एस डी आर एफ टीम द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया व बाद प्राथमिक उपचार सभी को 108 व अन्य वाहनों के माध्यम से अग्रिम उपचार को एम्स अस्पताल भिजवाया गया है । गौरतलब है कि यह बस UP17AT7489 श्री केदारनाथ जी से वापसी के दौरान , सोनप्रयाग से ऋषिकेश की और जा रही थी की अचानक  अनियंत्रित होकर रास्ते में ही पलट गयी। बस में सवार सभी यात्री अहमदाबाद, गुजरात के निवासी है।  

कृषकों से मंडवा, झिंगोरा, चौलाई की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर –सी एम

Image
  देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्वे स्टेडियम, हाथीबड़कला में श्री अन्न महोत्सव 2023 का शुभारंभ किया। चार दिन तक चलने वाले इस श्री अन्न महोत्सव में प्रदेशभर से हजारों किसान प्रतिभाग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मिलेट्स पर आधारित विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया एवं कृषि विभाग उत्तराखण्ड की पौष्टिक फसलों पर आधारित पुस्तक ‘‘स्वाद के साथ स्वास्थ्य’’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज का यह आयोजन ‘श्री अन्न’ को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगा। इस तरह के आयोजनों से न केवल मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि इससे किसानों को भी मोटे अनाजों से संबंधित आवश्यक जानकारियां प्राप्त होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ’’श्री अन्न’’ केवल खेती या खाने तक सीमित नहीं हैं, जहां ’’श्री’’ होता है वहां समृद्धि भी होती है, समग्रता होती है और विजय होती है। इसलिए मिलेट्स को ’’श्री अन्न’’ की संज्ञा दी है।’’श्री अन्न’’ भारत में समग्र विकास का माध्यम बन रहा है इसमें गांव और गरीब जुड़ा है और अब देश का प्रत्येक नागरिक भी इससे जुड़ रहा है। श्