Posts

Showing posts from June 30, 2017

अधिकारी को चेतावनी मोबाइल स्विच आॅफ नहीं होना चाहिए-मुख्य सचिव

Image
मुख्य सचिव  एस.रामास्वामी ने  सचिवालय में वीडियो कांफेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को मानसून को देखते हुए हाई एलर्ट रहने के निर्देश दिये। साथ ही कहा कि किसी भी अधिकारी का मोबाइल फोन कभी भी स्विच आॅफ नहीं होना चाहिए और हर कॉल को रिसीव करें पता नही कौन किस मुसीबत में हो।  आपदा राहत केन्द्र के क्षेत्रों का चयन कर लें। जिलाधिकारी सभी अधिकारियों का ड्यूटी चार्ट आइआरएस के हिसाब से तैयार रखें। अगले तीन महीने के खाद्यान्न का भंडारण कर लें।मुख्य सचिव ने वर्षा की वजह से बाधित प्रमुख मार्गाें की स्थिति और खोले जाने की जानकारी ली। फसल, भू-कटाव या अन्य व्यक्तिगत क्षति की पूर्ति तत्काल करें। बाढ़ संभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी रखें। बाढ़ चैकियों की स्थिति, नावों की व्यवस्था और आपात के दौरान बचाव की तैयारी अभी से कर लें।  संभावित संक्रामक रोगों से बचाव हेतु मानव, पशु टीकाकरण और स्वास्थ्य केन्द्रों पर दवाओं की उपलब्धता जांच लें। जनपद में उपलब्ध खोज-बचाव उपकरणों की स्थिति, मोबाइल कनेक्टिविटी, हेलीपैड़ों की स्थिति, रख-रखाव, आइआर एस में नामित अधिकारियों की सूची को अद्

गठन के 35 साल बाद पहुंचे वन मंत्री इको टास्क फोर्स मुख्यालय

Image
 इको टास्क फोर्स मुख्यालय में 35 साल बाद पहुंचे वन मंत्री हरक सिंह रावत ने इको टास्क फोर्स के कार्यो की जानकरी ली उन्होंने मुख्यालय परिसर में अंजीर के पौधे का रोपण भी किया और मुख्यालय का भ्रमण किया। अपने प्रस्तुतीकरण में इको टास्क फोर्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एच आर एस राणा ने बताया स्व इन्दिरा गाँधी ने 1982 में इको टास्क फोर्स बनाई थी जिस में भूतपूर्व सैनिकों को ही फोर्स में नियुक्ति दी जाती हैं।जिनकी आयु 35 से 55 वर्ष तक हो।  इन 35 वर्ष की अवधि में इको टास्क फोर्स ने लगभग एक करोड़ पचपन लाख पौधों का रोपण किया है। सुदूर पहाड़ी अंचलों में इको टास्क फोर्स ने माणा, मलारी,मसूरी क्षेत्रों को हरा भरा किया हैं। मसूरी की ये हरयाली आज आपको देखने को मिल रही हैं  यह सब इको टास्क फोर्स की मेहनत है। इको टास्क फोर्स के कमांडिंगऑफिसर कर्नल एच आर एस राणा ने सरकार से अपेक्षा कि है आगामी पौधारोपण में व्यवसायिक प्रजाति के पौधे अखरोट चिलगोजा को क्लस्टर के आधार पर रोपित किया जाए ताकि इसका व्यवसायिक लाभ ग्रामीणों को मिले तथा विपणन में आसानी हो सके और सीमंत क्षेत्रों से पलयन रोका जा सके। उन्होंने बिलो प्र

मुख्यमंत्री रावत ने उत्तराखण्ड कैडर के अधिकारियों से कि बैठक

Image
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन में केन्द्र सरकार में प्रतिनियुक्ति में उत्तराखण्ड कैडर के आई.ए.एस., आई.पी.एस. एवं आई.एफ.एस. अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र ने अधिकारियों से राज्यहित से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उक्त बैठक में आई.ए.एस. अनुप बधावन,  उत्पल कुमार सिंह, एस. सन्धु, डाॅ.राकेश कुमार, आर.के.सुधांशु,  नितेश झा, आई.पी.एस. एस.के.भगत,  वी.मुरूगेशन, आई.एफ.एस. डाॅ.रेखा पाई,  ज्योतसना सितलिंग,  नरेश कुमार,  निशान्त वर्मा, उत्तराखण्ड के अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री/ मुख्य स्थानिक आयुक्त  ओमप्रकाश एवं अपर स्थानिक आयुक्त डाॅ.मृत्युंजय कुमार उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने150 रू के सिक्के और डाक टिकट का विमोचन किया

Image
ljdkjh vf/kdkfj;ksa] fo”ks’k vfrfFk;ksa] fofHkUu laxBuksa ds izeq[kksa dh ekStwnxh esa ekuuh; iz/kkuea=h ujsUnz eksnh us dsUnz ljdkj }kjk tkjh & Ms<+ lkS #i, vkSj nl #i, ds nks flDdksa ds “kqHkkjEHk ds lkFk egkRek ds egkRek Jhen~ jktpUnzth dks xkSjoiw.kZ J`)katyh nhA lkFk gh Mkd foHkkx }kjk tkjh ikap #i, dh Mkd fVdV] igys fnu dk doj] igys fnu ds dSfUlYM doj dk Hkh “kqHkkjEHk fd;k x;kA flDdksa ij Jhen~ th ds fp= ds lkFk mRdh.kZ fd;k x;k gS ^Jhen~ jktpUnz* ^150oha tUet;arh* vkSj lky ^1867* ,oa ^1901*A nl # dk flDdk vkSj LVkEi ns”k esa lkekU; O;kikfjd izpyu esa jgsxk] tcfd Ms<+ lkS #i, dk flDdk vke turk ds fy, Lekfjdk dh Hkwfedk fuHkk,xkA  bl izfrf’Br dk;ZØe esa ns”k Hkj ls fofHkUu Jhen~ jktpUnz laxBu tSls Jhen~ jktpUnz vk/;kfRed lk/kuk dsUnz&dksck] Jhen~ jktpUnz futkH;kl eaMi vkSj fogkj Hkou VªLV&vgenkckn] oMok vkSj bMj] Jh jkt lkSHkkx vkJe&lk;yk] Jhen~ jktpUnz vkJe lk/kuk dsUnz& dqdek] Jh en~ jktpUnz vkJe&ikVu vkfn ekStwn FksA lekjksg dh “kq:vkr Hkk

जी एस टी से बाहर रियल एस्टेट

Image
 नगर विकास मंत्री मदन कौशिक ने रियल एस्टेट (विनियमन एवं विकास अधिनियम-2016) विषय पर होने वाली कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि इस अधिनियम के लागू हो जाने के बाद रियल एस्टेट में भवन खरीददारों के हित सुरक्षित रहेंगे। यह अधिनियम खरीददारों और विक्रेताओं के हितों को सुरक्षित रखने की बात करता है। कैबिनेट मंत्री कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक लाख आवासहीन लाभार्थियों को आवास दिया जायेगा। इसके तहत प्राईवेट बिल्डरों के साथ मिलकर कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कार्य करने से अपना लक्ष्य पूरा कर लेंगे। कौशिक ने कहा कि अब जो बिल्डर अपनी काॅलोनी बनायेगा वह बनाए जाने वाले मकानों की संख्या और उसकी कीमत का पंजीकरण करायेगा और इसको प्राधिकरण द्वारा नियंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा की पंजीकरण संबंधी सभी सुविधाएं सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से दी जायेगी, ताकि किसी को भी किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पडे। कौशिक ने कहा कि इस योजना के तहत भवनों को 50 प्रतिशत बिल्डर अपनी शर्तों एवं 50 प्रतिशत सरकार अपनी शर्तों पर बेचेगी। राज्य सरकार से जुड़कर प्राईवेट बिल्डर कार्य करे

मदन कौशिक ने कविलाष से मुलाकात कर पिता का हालचाल जाना

Image
जहां एक तरफ नरेंद्र सिंह नेगी के प्रशंसकों की भीड़ अस्पताल के गेट के बाहर खड़ी है उनकी सलामती के लिए दुआ कर रही हैं वहीं  कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक शुक्रवार को लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी   के स्वास्थ संबंधी जानकारियां  लेने  मैक्स हाॅस्पिटल पहुंचे।मदन कौशिक ने उनके पुत्र कविलाष  से मुलाकात कर पिता का हालचाल पूछा एवं डाॅक्टरों से  नरेन्द्र सिंह नेगी के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की। नरेन्द्र सिंह नेगी के परिवाजनों ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को बताया कि नरेन्द्र सिंह नेगी का स्वास्थ्य अब पहले से बेहतर है।मदन कौशिक ने कहा कि राज्य सरकार नरेन्द्र सिंह नेगी के स्वास्थ्य से संबंधी हर प्रकार की मदद करेगी। उन्होंने नेगी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है।