Posts

Showing posts from January 27, 2021

प्रथम महिला ट्रांस हिमालय साईक्लिंग अभियान

Image
 देहरादून –  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में प्रथम महिला ट्रांस हिमालय साईक्लिंग अभियान के लिए उत्तराखण्ड राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाली कुमारी श्रुति रावत एवं बिहार राज्य की ओर से प्रतिनिधित्व कर रही कुमारी सबिता मेहतो को शुभकामनांए दी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास में इस अभियान का फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इस अभियान के लिए श्रुति रावत को डेढ़ लाख रूपये का चेक भी प्रदान किया।  पांच हजार किमी. का यह साईक्लिंग अभियान लगभग 80 दिन तक चलेगा। उत्तराखण्ड एवं बिहार की ये बेटियां इस अभियान के माध्यम से ‘‘अखण्ड हिमालय, स्वच्छ हिमालय, कर्तव्य गंगा व महिला सुरक्षा’’ का संदेश देंगी। ट्रांस हिमालय साईक्लिंग अभियान की शुरूआत 02 फरवरी 2021 को  बाघा बॉर्डर से शुरू होगी। इसके बाद पंजाब, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, नेपाल, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम एवं नेपाल होते हुए अरूणांचल प्रदेश के टीजू में अपनी यात्रा पूर्ण करेंगे। इस अवसर पर पर्वतारोही अवधेश भट्ट भी उपस्थित थे।

दूध व जूस के डिब्बों के कचरे से बनी बेंच को गाँधी पार्क में किया

Image
देहरादून – जिन दूध व जूस के डिब्बों को कचरा समझ कर हम कूड़ेदानों में फैंक देते हैं।उन्ही से पुनर्नवीनीकरण कर बने बोर्ड्स से वेस्ट वॉरियर्स संस्था ने एक शानदार बेंच को गाँधी पार्क, देहरादून  में स्थापित किया हैं। कचरा बड़े काम का है इसी विषय को ध्यान में रखते हुए संस्था ने कचरे के प्रति जन जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए एक नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया। यह नाटक ना केवल जनता ने सराह बल्कि इससे मिली जानकारी को अपने जीवन में उतारने का प्रण भी लिया। संस्था की यह पहल शहर में बढ़ रही गंदिगी को कम करने में एक बड़ा योगदान करेंगी, साथ कि कचरे में काम करने वाले सफ़ाई साथियों के लिए उचित रोजगार भी बनाएगी।इस बेंच का उद्धघाटन  महापौर सुनील उनियाल गमा  व  विनय शंकर पांडेय, नगर आयुक्त  द्वारा किया गया उन्होंने इस प्रकार के कार्यक्रम को उचित पहल बताते हुए कहा कि, "हमे गर्व है की इस प्रकार के कार्य से जुड़ने का हमे सौभाग्य प्राप्त हुआ, और इस प्रकार के जगरूकरता अभियानों को हमें और बढ़ावा देने के साथ अपने जीवन में कचरे के प्रति अपनी सोच को बदलना बहुत ही आवशयक हैं।वेस्ट वारियर्स शहर को साफ़ एवं स्वच्छ