Posts

Showing posts from August 26, 2019

स्व.अरूण जेटली की अस्थियां ब्रह्मकुण्ड में विसर्जित की

Image
हरिद्वार– सोमवार को पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. अरूण जेटली की अस्थियां ब्रह्मकुण्ड, हरिद्वार में विसर्जित की गई। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत भी अस्थि विसर्जन के अवसर पर मौजूद रहे। उन्होंने स्व. जेटली को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके निधन को देश के लिये अपूरणीय क्षति बताया। स्व0 जेटली के पुत्र रोहन जेटली ने धार्मिक  रीति के  साथ अपने पिता की अस्थियाँ गंगा में विसर्जित की। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री डॉ0 रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, विधान सभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, डॉ0 हरक सिंह रावत, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत, विधायक यतीश्वरानंद, देशराज कर्णवाल, पुष्कर सिंह धामी, आदेश चौहान, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अजय भट्ट तथा जनमानस ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

शिक्षक आशीष डंगवाल को सम्मानित करते मुख्यमंत्री

देहरादून–मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  सीएम आवास में शिक्षक आशीष डंगवाल की हौसला अफजाई की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आशीष जैसे ऊर्जावान शिक्षकों से मिलकर बहुत ख़ुशी होती है। यह खुशी की बात है कि उत्तराखंड में बहुत से अच्छे शिक्षक हैं जो तमाम मुश्किलों के बावजूद समाज को नई दिशा दे रहे हैं।