Posts

Showing posts from October 14, 2018

मिसाइल मैन को भाव पूर्ण श्रद्धांजलि-मुख्यमंत्री

Image
देहरादून-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम की जयंती पर उनका भाव पूर्ण स्मरण किया है।मिसाइल मैन  डॉ.कलाम की जयंती  पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि भारत को अंतरिक्ष विज्ञान एवं रक्षा के क्षेत्र में मजबूत बनाने में डॉ.कलाम का अद्वितीय योगदान रहा है। मिसाइल मैन के नाम से विख्यात डॉ.कलाम ने देश को लम्बी दूरी के प्रक्षेपास्त्रों के क्षेत्र में आत्म निर्भर बनाया। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि एक वैज्ञानिक के रूप में डॉ.कलाम का भारत के लिए रक्षा एवं अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में विशेष योगदान रहा। डॉ.कलाम शिक्षा, लेखन और सार्वजनिक सेवा हेतु भी प्रख्यात रहे। उनका सरल जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्पद है।

कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान

Image
देहरादून –कांग्रेस पार्टी के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान हेतु विधानसभा रायपुर की तरफ से आयोजित समारोह में शिरकत करते हुए मुख्य अतिथियों प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह तथा पूर्व मुख्यमंत्री व एआईसीसी महासचिव हरीश रावत का आयोजकों की तरफ से वरिष्ठ कांग्रेस नेता  प्रभुलाल बहुगुणा द्वारा पुष्पगुच्छ व शॉल भेंट कर स्वागत किया। समारोह में मुख्य अतिथिगणों द्वारा महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, सेवादल महिला अध्यक्ष  हेमा पुरोहित, पछवादून अध्यक्ष संजय किशोर, परवादून अध्यक्ष गौरव चौधरी, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र नेगी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरव ममगाईं तथा सभी नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्षगणों का माल्यार्पण कर व शॉल भेंट कर स्वागत किया।