Posts

Showing posts from October 21, 2018

राजनीति के भीष्म पितामह पंचतत्व में विलीन

Image
हल्द्वानी– विकास पुरूष पं. नारायण दत्त तिवारी पंचतत्व में विलीन हो गये। स्व. तिवारी का अन्तिम संस्कार चित्रशिला घाट रानीबाग मे किया गया। उनकी शव यात्रा में विभिन्न राजनैतिक दलों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियां केे अलावा उत्तराखण्ड एवं उत्तरप्रदेश से आये लोगों ने सर्किट हाउस पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पमाला अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्वांजलि दी। सर्किट हाउस से चित्रशिला घाट तक शव यात्रा आयोजित हुई। चित्रशिला घाट पर उनके पुत्र रोहित शेखर तिवारी द्वारा मुखाग्नि दी गई। घाट पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चन्द्र अग्रवाल, केन्द्रीय कपडा राज्यमंत्री अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक, भगत सिह कोश्यारी, वित्तमंत्री  प्रकाश पंत, परिवहन मंत्री  यशपाल आर्य, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, सहकारिता मंत्री डा. धनसिह रावत, महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अजय भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के अलावा मौजूद विधायकों के साथ ही नेता प्रतिपक्ष डा. इन्दिरा हृदयेश, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिह कुंजवाल त