Posts

Showing posts from July 25, 2018

क्रान्तिकारी श्रीदेव सुमन के बलिदान दिवस पर नमन

Image
देहरादून-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं क्रान्तिकारी श्रीदेव सुमन के 74वें बलिदान दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी, साहित्यकार  लीलाधर जगूड़ी, सुभाष पन्त, डा0 हर्षवन्ती बिष्ट को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने डाॅ.एम.आर. सकलानी द्वारा सम्पादित पत्रिका ‘‘सुमन सुधा’’ टीकाराम मैठाणी की पुस्तक ‘‘गुलदस्ता’’ का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने टिहरी जन क्रान्ति के नायक अमर शहीद श्रीदेव सुमन का भाव पूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि श्रीदेव सुमन ने अपने समय की कठिन परिस्थितियों में लोकशाही के लिए संघर्ष किया तथा अपना जीवन बलिदान किया। अमर शहीद श्रीदेव सुमन नई पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देंगे। वे हमारे दिलों में एक महानायक के रूप में विराजमान रहेंगे। मुख्यमंत्री ने अमर शहीद श्रीदेव सुमन की उपलब्धियों व संघर्षो पर प्रकाश डालते हुए उनके संपूर्ण जीवन को अनुकरणीय बताया। इस अवसर पर श्रीदेव सुमन संस्कृति, साहित्य एवं शिक्षा संस्थान द्वारा मुख्यमंत्री त्रिवे

बैडमिंटन चैम्पियन लक्ष्य सेन को चेक भेंट -मुख्यमंत्री

Image
देहरादून- मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता मिलन हॉल में आयोजित सम्मान समारोह में एशियन जूनियर बैडमिंटन चैम्पियन लक्ष्य सेन को 5 लाख 53 हजार का चेक भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने लागोस इंटरनेशनल बैडमिंटन   चैम्पियन   बनने पर कुहु गर्ग को भी सम्मान स्वरूप 2 लाख का चेक प्रदान किया। 

राष्ट्रपति मुसेवेनी भारत के बहुत पुराने मित्र हैं मेरा भी उनसे बहुत पुराना परिचय है-प्रधानमंत्री

Image
युगांडा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  कहां है कि यह मेरा सौभाग्य है कि दो दशकों के बाद भारत के प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा के लिए मेरा युगांडा आना हुआ है  राष्ट्रपति  मुसेवेनी भारत के बहुत पुराने मित्र हैं। मेरा भी उनसे बहुत पुराना परिचय है।  2007  में जब मैं गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में यहाँ आया था ,  उस यात्रा की मधुर यादें आज भी ताज़ा हैं। और आज राष्ट्रपति  के उदार शब्दों ,  और हमारे गर्मजोशी भरे स्वागत-सत्कार और सम्मान के लिए मैं उनका ह्रदय से आभार प्रकट करता हूँ। भारत और युगांडा के बीच सदियों पुराने तथा ऐतिहासिक संबंध समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं। युगांडा हमेशा हमारे दिलों के करीब रहा है और रहेगा। युगांडा की आर्थिक प्रगति और राष्ट्रीय विकास के प्रयासों में भारत हमेशा साथ रहा है।  युगांडा की जनता के प्रति हमारी मित्रता की अभिव्यक्ति के रूप में भारत सरकार ने युगांडा कैंसर संस्थान , कमपाला को एक अत्याधुनिक कैंसर थेरेपी मशीन गिफ्ट करने का निर्णय लिया है। मुझे यह जानकर खुशी है कि इस मशीन से न केवल हमारे युगांडा के मित्रों की बल्कि पूर्वी अफ्रीकी देशों के मित्रों की भ