Posts

Showing posts from December 2, 2017

हमारी दिनचर्या कैसी हो

*1. सुबह उठ कर कैसा पानी पीना चाहिए*?     उत्तर -     हल्का गर्म *2.  पानी पीने का क्या तरीका होता है*?     उत्तर -    सिप सिप करके व नीचे बैठ कर *3. खाना कितनी बार चबाना चाहिए*?      उत्तर. -    32 बार *4.  पेट भर कर खाना कब खाना चाहिए*?      उत्तर. -     सुबह *5.  सुबह का नाश्ता कब तक खा लेना चाहिए*?      उत्तर. -    सूरज निकलने के ढाई घण्टे तक *6.  सुबह खाने के साथ क्या पीना चाहिए*?          उत्तर. -     जूस *7.  दोपहर को खाने के साथ क्या पीना चाहिए*?     उत्तर. -     लस्सी / छाछ *8.  रात को खाने के साथ क्या पीना चाहिए*?     उत्तर. -     दूध *9.  खट्टे फल किस समय नही खाने चाहिए*?     उत्तर. -     रात को *10. आईसक्रीम कब खानी चाहिए*?        उत्तर. -      कभी नही *11. फ्रिज़ से निकाली हुई चीज कितनी देर बाद*       *खानी चाहिए*?       उत्तर. -    1 घण्टे बाद *12. क्या कोल्ड ड्रिंक पीना चाहिए*?        उत्तर. -      नहीं *13.  बना हुआ खाना कितनी देर बाद तक खा*       *लेना चाहिए*?       उत्तर. -     40 मिनट *14.  रात को कितना खाना खा

यूकेडी ने फूंका सरकार का पुतला

Image
 देहरादून-उत्तराखण्ड क्रान्ति दल की महानगर इकाई द्वारा   घुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कॉलेज पौड़ी में व्याप्त भ्रष्टाचार तथा 220 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के भविष्य से संबंधित अनियमितताओं की जांच की मांग को लेकर पिछले 5 दिनों से आमरण अनशन कर रहे  उत्तराखंड क्रांति दल के  जिलाध्यक्ष  सुबोध पोखरियाल को प्रदेश सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन द्वारा उनकी मांगे सुनने के बजाए जबरन आमरण अनशन से उठाए जाने तथा लोकतांत्रिक आंदोलन को लोकतांत्रिक तरीके से कुचलने का  प्रयास करने के विरोध में प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड क्रांति दल की महानगर इकाई द्वारा सरकार को सुबोध पोखरियाल की मांगों को गंभीरता से ना सुनने की दशा में आंदोलन की चेतावनी दी थी। किंतु जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली प्रदेश सरकार घुड़दौड़ी  इंजीनियरिंग कॉलेज में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच कराने से डर रही है। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में प्रदेश सरकार की सक्रियता का यह आलम है कि जांच की बात तो दूर उल्टा जांच की मांग करने वाले आंदोलनकारियों के लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन कर रही है।जिला प्रशासन द्वारा आमरण अनशनकारी स