Posts

Showing posts from November 30, 2018

लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी को मिली मानद उपाधि

Image
देहरादून-  दून विश्वविद्यालय की कुलाधिपति राज्यपाल  बेबी रानी  मौर्य  ने सांसद तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ0 मुरली मनोहर जोशी तथा प्रसिद्ध लोक गायक  नरेंद्र सिंह नेगी को क्रमशः डॉक्टर ऑफ साइंस तथा डॉक्टर ऑफ लिट्रेचर की मानद उपाधि से विभूषित किया। सांसद एवं केंद्रीय मंत्री डॉ0 मुरली मनोहर जोशी ने उपाधि स्वीकार करते हुए कहा कि दून विश्वविद्यालय को पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने वाली इको फ्रेंडली पॉलिसी निर्माण में योगदान देना चाहिए। उन्होंने हिमालय का महत्व बताते हुए हिमालय की आर्थिकी,  पारिस्थितिकी पर गहन शोध की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हिमालय और उसके जल स्रोतों का संरक्षण संवर्द्धन हमारी प्राथमिकता है। डॉ0 जोशी ने संस्कृत का महत्व बताते हुए संस्कृत के अध्ययन और संस्कृत के ग्रंथों पर शोध को भी जरूरी बताया।लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने उपाधि स्वीकार करते हुए कहा कि उनके माध्यम से उत्तराखंड की लोक भाषाओं का सम्मान किया गया है। उन्होंने राज्य की गढ़वाली-कुमाऊंनी सहित सभी क्षेत्रीय भाषाओं तथा संस्कृति के संरक्षण को जरूरी बताया। दून विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में