Posts

Showing posts from February 19, 2022

शीशे के घर में रहने वाले दूसरे के घरों पर पत्थर नहीं फेंकते-राजीव महर्षि

Image
देहरादून – उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने भाजपा नेताओं को नसीहत दी है कि शीशे के घर में रहने वालों को दूसरे के घरों पर पत्थर नहीं फेंकने चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर अनावश्यक टिप्पणी करने से पहले भाजपा नेताओं को अपने घर को देखना चाहिए। भाजपा जिसे अनुशासित पार्टी कहा जाता है, आज ताश के महल की तरह दरक रही है। पहले लक्सर, काशीपुर और चम्पावत के भाजपा प्रत्यशियों द्वारा भीतरघात के आरोप सामने आने के बाद अब यमुनोत्री के विधायक ने भी इसी तरह के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष को गद्दार तक कहा जा रहा हो, उस पार्टी के नेता कांग्रेस पर अंगुली उठा रहे हैं।  राजीव महर्षि ने कहा कि भाजपा तीन सीटें लक्सर, काशीपुर और चम्पावत पर ही बैक फुट पर थी, अब उसमें यमुनोत्री सीट का नाम भी जुड़ गया है। अभी मतगणना होने में 18 दिन शेष हैं, तब तक इतने ही उम्मीदवार और भीतरघात की आशंका जता सकते हैं। इससे सिद्ध हो रहा है कि भाजपा 2022 का रण बुरी तरह हार रही है और मतगणना से पहले ही उसकी कलई खुल रही है। इसके बाद मतों की गिनती महज ओपचारिकता रह गई है। कांग्रेस

उधारी व नाजायज संबंध के चलते हुआ डबल मर्डर

Image
 देहरादून – देर रात को गुरप्रीत सिंह ने थाना पटेल नगर पर सूचना दी कि विद्या विहार फेस 2 लेन न०. 09 पथरी बाग में एक व्यक्ति द्वारा दो लोगों का मर्डर कर दिया गया है मैं उसी बिल्डिंग में ऊपर वाले फ्लैट में रहता हूं करीब 2 से 2ः30 के बीच नीचे के फ्लैट से काफी शोर शराबा सुनकर हम लोग नीचे आये, शोर सुनकर वहां काफी भीड एकत्रित हो गयी थी। हमने उस फ्लैट की घंटी बजाई तो अंदर से एक व्यक्ति निकलकर बाहर आया तथा उसके द्वारा बताया गया कि मैने इस फ्लैट में रह रहे दोनों लोगों लोगो की हत्या कर दी है। इतना कहकर वह वहां से भागने का प्रयास करने लगा। जिस पर हम लोगो द्वारा उस व्यक्ति को कमरे के अन्दर धक्का देकर उसे कमरे में ही बंद कर दिया है तथा वह व्यक्ति अभी भी कमरे के अन्दर ही बन्द है। इस सूचना पर थाने से तत्काल पुलिसकर्मी मौके के लिए रवाना हुए व थाना पटेल नगर पर मु०अ० सं० 147/22 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। मौके पर पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोलकर अन्दर जाकर देखा तो पाया कि वह व्यक्ति फ्लैट में पिछले कमरे से बाहर निकल कर भाग चुका है। इस पर तत्काल पुलिस द्वारा क्षेत्र में उसकी खोजबीन की गयी। क