Posts

Showing posts from April 5, 2019

एसटीएफ द्वारा अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Image
देहरादून–एण्टी ड्रग टास्क फोर्स -एसटीएफ द्वारा अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।एसटीएफ की एण्टी ड्रग टास्क फोर्स के द्वारा नशे की अवैध तस्करी के विरू़द्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को अभियुक्त पुष्पेन्द्र उर्फ अक्षय रजवार पुत्र महेंद्र सिंह रजवार निवासी 93अलखनंदा एन्क्लेव थाना बसंत विहार देहरादून को दस ग्राम अवैध स्मैक के साथ रेलवे स्टेशन देहरादून से गिरफ्तार किया गया। स्वतंत्र कुमार अपर पुलिस अधीक्षक एस0टी0एफ0 द्वारा बताया गया कि पूछताछ पर पुष्पेन्द्र यह स्मैक रामपुर से लेकर आया था। जिसे वह बसंत विहार  व जी एम एस रोड़ क्षेत्र में जानने वाले युवकों को बेचता था। इसके पिता व भाई भारतीय सेना में उच्च पद पर रहते हुए  देश के लिए शहीद ही गये थे। परंतु अभियुक्त उपरोक्त गलत संगत में पड़कर नशे का व्यापार करने लगा। इससे पूर्व भी अभियुक्त निम्न अभियोगों में जेल जा चुका है।

महिलाओं को अपनी शक्ति,सामथ्र्य से समझौता नहीं करना चाहिए–राज्यपाल

Image
देहरादून –   राज्यपाल  बेबी रानी मौर्य ने  यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एण्ड एनर्जी स्टडीज द्वारा आयोजित ‘शक्ति’ कार्यक्रम की सभी महिला प्रतिभागियों से मुलाकात की। ‘शक्ति’ कार्यक्रम यूनिवर्सिटी की महिला शिक्षकों और कार्मिकों में ‘लीडरशिप स्किल’ विकसित करने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चलाया गया। महिला प्रतिभागियों से बात करते हुए राज्यपाल  बेबी रानी मौर्य ने कहा कि महिलाओं को अपनी शक्ति और सामथ्र्य से कभी समझौता नहीं करना चाहिए।‘यदि आप कोई सही निर्णय लेती हैं तो उस पर अडिग रहिये। अपने व्यवहार और कर्म पर विश्वास रखिये। यही जीवन का मूल मंत्र है’’ राज्यपाल  बेबी रानी मौर्य ने कहा कि महिलाओं को डिसीजन मेकिंग प्रणाली में बराबरी का अधिकार मिलना चाहिये। महिलाओं में जन्मजात लीडरशिप गुण होते हैं। प्रत्येक संस्थान को उन्हें बढ़ावा देना चाहिये।         राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने लैंगिक विषमता दूर करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि लड़कियों को पढाना चाहिये, उन्हें पढ़ाई, खेलने और निर्णय लेने की पूरी आजादी देनी चाहिये। एक प्रश्न के उत्तर में राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि महिलाए