Posts

Showing posts from December 28, 2017

सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा का अनावरण

Image
हरिद्वार-मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जनपद हरिद्वार के बहादराबाद स्थित बीएचईएल तिराहे पर क्षत्रिय चौहान समाज की ओर से स्थापित सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर वात्साल्य वाटिका संस्थान में चौहान समाज की जन सभा को भी सम्बोधित किया। प्रतिमा का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि यह बहुत गौरव का विषय है कि जहां सामान्यतः लोग अपने पीढ़ी में दादा के पूर्वजों का नाम याद नहीं रख पाते वहीं हम अपने इतिहास के महापुरूषों को इतने वर्षो के बाद भी स्मरण रखे हुए हैं और उनको तथा उनकी शौर्य गाथाओं से आज भी परिचित है।मुख्यमंत्री ने प्रतिमा स्थापना के लिए  विशेष प्रयास किये जाने पर समाज के युवा वर्ग की सराहना की। उन्होंने कहा कि यदि हम अपने इतिहास के महापुरूषों को केवल पढ़ते हैं और उनसे कुछ सीखते नहीं तो हमारा पढ़ना व्यर्थ चला जाता है। हमारे देश में किसी भी समाज या वर्ग से जो भी महापुरूष हुए, उनके महान होने और इतिहास में अमर हो जाने का कारण है कि उन्होंने समाज, जाति और धर्म की सोच से ऊपर उठकर अपना त्याग और बलिदान दिया। पृथ्वीराज चौहान भी उन

फ्राम द कोर आॅफ हार्ट’’ काव्य का विमोचन

Image
देहरादून -मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता मिलन हाॅल में एस.जी.आर.आर इण्टर काॅलेज सहसपुर के प्रधानाचार्य  रविन्द्र सैनी की 111 अंग्रेजी की कविताओं के संकलन ‘‘फ्राम द कोर आॅफ हार्ट’’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि इस पुस्तक में कविता के माध्यम से देश की अनेक हस्तियों के जीवन वृत को सजोने का कार्य किया गया है, जो सराहनीय है। इस काव्य संकलन में राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, खेल, शिक्षा, प्रशासनिक आदि क्षेत्रों से जुड़़े प्रतिष्ठित व्यक्तियों पर आधारित कविताओं को लिखा गया है। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि अनुभव के साथ लेखन में यथार्थता आती है। उन्होंने  रविन्द्र सैनी को इस काव्य संकलन के लिए शुभकामना दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी श्री सैनी समाजिक सरोकारों से जुड़ी कविताएं लिखकर समाज को नई दिशा देते रहेंगे। नैनीताल हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश  राजेश टण्डन ने कहा कि यह काव्य संकलन  निश्चित रूप से पाठको को प्रेरणादायक सिद्ध होगा। इस पुस्तक में सहज एवं सरल तरीके से काव्य के द्वारा अपनी भावनाओं को प्रकट किया गय

ऐसिड एटैक के अभियुक्त को एसटीएफ की मदद से दिल्ली से किया गिरफ्तार

Image
पिथौरागढ़-ऐसिड एटैक के अभियुक्त गुड्डु पुत्र शाबिर निवासी कबीर खाँ थाना  जनपद उत्तर प्रदेश ने  परवीन पत्नी शकीर अहमद हाल निवासी लिन्ठयूडा के चेहरे व शरीर पर ऐसिड डालकर गम्भीर रूप से घायल करके घटनास्थल से फरार हो गया था। अभियुक्त को एसटीएफ की मदद से दिल्ली से किया गिरफ्तार गया। अभियुक्त गुड्डु के विरूद्ध थाना कोतवाली पिथौरागढ़ में एफ0आई0आर0 नं0 101/2017 धारा 326क/504/506 भादवि पंजीकृत किया गया। अभियोग की गम्भीरता को देखते हुए अभियुक्त गुड्डु उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ के निर्देशन में टीमों का गठन किया गया। उनकी सहायता हेतु एसटीएफ को भी लगाया गया। 27 दिसम्बर  को पिथौरागढ पुलिस द्वारा  शेखर चन्द्र सुयाल,क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ के नेतृत्व में टीम द्वारा ऐसिड एटैक के अभियुक्त को चॉदनी चौक, दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया।अशोक कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था द्वारा उक्त टीम के उत्साहवर्धन हेतु रु0 5000/- के ईनाम की घोषणा की गयी है।

पुलिस महानिदेशक द्वारा विजेताओं को मेडल प्रदान किये

Image
देहरादून-स्पोर्ट्स कॉलेज में चल रही 66 वीं ऑल इंडिया पुलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2017 में  हुए इवेन्टस एवं उनके परिणाम निम्नवत् हैं। पोल वॉल्ट (पुरूष वर्ग) प्रथम स्थान- मनोरंजन सोनवाल – बीएसएफ (4.40 मीटर) द्वितीय स्थान- सत्पाल सिंह – पंजाब (4.30 मीटर)तृतीय स्थान- जॉनसन रथीना राज – तमिलनाडु (4.20 मीटर) डिस्कस थ्रो (महिला वर्ग) प्रथम स्थान- सीमा एन्टिल –हरियाणा (54.14 मीटर) द्वितीय स्थान- हिमानी – सीआईएसएफ (48.87 मीटर) तृतीय स्थान- बलजीत कौर – पंजाब (44.24 मीटर)400 मीटर बाधा दौड़ (पुरूष वर्ग)प्रथम स्थान- गुरुप्रीत सिंह – पंजाब (52.62 सेकन्ड)द्वितीय स्थान- पुनीत कुमार – उत्तर प्रदेश (52.67 सेकन्ड) तृतीय स्थान- जसदीप सिंह – पंजाब (53.29 सेकन्ड) 400 मीटर बाधा दौड़ (महिला वर्ग) प्रथम स्थान- अयाना थॉमस – सीआरपीएफ (1:00.73 मिनट)द्वितीय स्थान- वीरपाल कौर – पंजाब (1:02.07 मिनट) तृतीय स्थान- सोनी कुमार – एसएसबी (1:02.29 मिनट)अनिल के0 रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा विजेताओं को मेडल प्रदान किये गये।

मानवीय त्रुटि के कारण कांग्रेस ध्वज उल्टा फहराया

Image
देहरादून-उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस पार्टी के 133वें स्थापना दिवस  के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, कांग्रेस भवन में कार्यक्रम का आयोजन कर पार्टी स्थापना दिवस मनाया गया।वही जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष  प्रीतम सिंह द्वारा पार्टी ध्वजारोहण किया गया तो झंडा उल्टा लगा हुआ था , जिसके कारण कांग्रेस के नेताओं को काफी शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ा। और झंडारोहण उल्टा होने पर मानवीय त्रुटि बताकर बात टाल दी।वहीकांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं व कांग्रेसजनों द्वारा वन्दे मातरम् व राष्ट्रीय गान गाया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कांग्रेस स्थापना दिवस पर सभी कांग्रेसजनों को बधाई देते  हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सबसे पुरानी लोकतांत्रिक पार्टी है। आजादी के आन्दोलन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का सबसे बड़ा योगदान रहा है। कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी में सबसे अग्रणी भूमिका निभाई थी। भारत के स्वर्णिम इतिहास के पन्नों में 28 दिसम्बर, 1885 का दिन भारत की महान जनता के दिलो-दिमाग पर अमिट स्मृति और  आत्मविश्वास को जगाने वाला यादगार

रक्त धर्म, जाति से परे-राज्यपाल

Image
देहरादून -राज्यपाल डाॅ. कृष्ण कांत पाल ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान, मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। रक्तदान से लाखों लोगों को जीवनदान मिलता है।  राजभवन में रोटरी क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने रक्तदाताओं को सम्मानित करते हुए रक्तदान के लिए लोगों को जागरूक किए जाने की जरूरत बताई। रक्तदान से जहां लाखों जिंदगियां बचती हैं वहीं रक्तदाताओं के स्वास्थ्य पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है। राज्यपाल ने विभिन्न रक्तदाताओं को सम्मानित करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से लाखों जिन्दगियों को बचाने का नेक काम करने वाले सभी के लिए प्रेरक हैं। यह बहुत ही पुण्य का काम है। स्वैच्छिक रक्तदान, मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। इसमें बिना किसी प्रतिफल की आशा के रक्तदान किया जाता है। राज्यपाल ने कहा कि अपने छात्र जीवन में वे भी रक्तदान करते रहे हैं और इससे बड़ा संतोष मिलता था। रक्त धर्म, जाति से परे है। न तो स्वैच्छिक रक्तदाता यह पूछता है कि उसका रक्त किसे दिया जाएगा और न ही रक्त ग्रहण करने वाला यह पूछता है कि उसे किस व्यक्ति का रक्त दिया जा रहा है। रोटरी क्लब द्वारा देहरादून में नवम्