Posts

Showing posts from February 26, 2022

यूक्रेन से वापिस लौटे उत्तराखण्ड के तीन छात्र

Image
देहरादून – रूस के हमले से यूक्रेन में मची हुई है तबाही और इसी तबाही में उत्तराखंड से काफी छात्र मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए यूक्रेन गये हैं। क्योंकि यूक्रेन में हमारे देश से 3 गुना सस्ती पढ़ाई मिलती है जो कि मध्यवर्ग लोग आराम से इसे उठा सकते हैं। इसी कारण से यूक्रेन में देश के सभी राज्य से मेडिकल के छात्र व अन्य कोर्सो के लिए वहां जाते हैं। लेकिन रूस के हमले से यूक्रेन में इस समय हालात अच्छे नहीं हैं। और चारों तरफ फौज बम जहाज की गूंज सुनाई दे रही है, इसीलिए उत्तराखंड व देश के अन्य भागों से गए हुए छात्र वापस वतन लौटने के लिए आतुर हैं। इसीलिए भारत सरकार ने ऑपरेशन गंगा का नाम दिया गया है।  कल और आज एयर इंडिया का पहला विमान  मुंबई में उतरा इस पहली उड़ान में 219 छात्र आये और दो एयर इंडिया के विमान नई दिल्ली में उतरे जो दूसरी उडा़न में 250 छात्र व तीसरी उड़ान में 240 छात्र वापस वतन पहुंचे हैं।   यूक्रेन से छात्र वापिस लौटे इसमें उत्तराखण्ड के तीन छात्रों  में आशुतोष पाल, अदनान व खुशी सिंह का नई दिल्ली में उत्तराखण्ड के अपर  आयुक्त अजय मिश्रा ने स्वागत किया। इस अवसर पर छात्रों के अभिभावक और

पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ रावत से मिले मुख्यमंत्री धामी हुई सियासी चर्चा

Image
  देहरादून – उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली से आने के बाद सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिलने उनके आवास डिफेंस कॉलोनी में गए थे। और लंबी सियासी चर्चा भी उनके मध्य हुई। उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष और आज शनिवार के दिन पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान में गढ़वाल लोकसभा से सांसद तीरथ सिंह रावत के निवास पर शिष्टाचार मुलाकात के दौरान उत्तराखंड की सियासी राजनीति पर चर्चाएं हुई। राजनीतिज्ञ आकलन कई प्रकार से  लगाये जा रहे हैं। अब बस इंतजार है 10 मार्च का जब ईवीएम मशीनें खुलेंगे और उत्तराखंड के राजनीतिक दलों के भाग्य का फैसला होगा उससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। और दोनों नेताओं के मध्य हुई सरकार बनाने की रणनीति पर चर्चा।