Posts

Showing posts from November 16, 2020

श्री यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद

Image
उत्तरकाशी– भैयादूज के अवसर पर आज अपराह्न 12 बजकर 15 मिनट पर यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गये है।इस अवसर पर यमुनोत्री मंदिर समिति, तथा उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम  प्रबंधन बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारी, तीर्थपुरोहित तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद रहे। इस दौरान बारिश एवं बर्फवारी हुई।परंपरानुसार कल 15 नवंबर को शनिदेव जी अपनी बहिन श्री यमुना जी को मिलने यमुनोत्री धाम आ गये थे भैयादूज पर के अवसर पर बहिन को मायके आने का न्यौता देते है। कपाट बंद के पश्चात मां यमुना की उत्सव डोली खरसाली के लिए प्रस्थान हुई। खरसाली को मां यमुना जी का मायका कहा जाता है।शीतकाल में  छ: माह मां यमुना का  खरसाली में प्रवास करती है यहीं मां यमुना जी की शीतकालीन पूजा-अर्चना की जाती है। उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन के विशेष कार्याधिकारी जनसंपर्क/ प्रभारी अधिकारी यमुनोत्री  ए.एस.नेगी ने बताया कि  जिला प्रशासन के सहयोग से बड़कोट में देवस्थानम बोर्ड का कार्यालय स्थापित किया गया है।श्री यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने के अवसर पर मंदिर को फूलों से सजाया गया था। इस अवसर पर श्री यमुनोत्री मंदिर समिति अध्