Posts

Showing posts from September 11, 2022

ग्रेड पे के लिए पुलिस जवानों की मांग का मुख्यमंत्री ने किया समाधान

Image
देहरादून –  लंबे समय से ग्रेड पे के लिए पुलिस के जवानों की मांग चली आ रही थी, और इसी क्रम में सिपाहियों के परिजनों ने भी लंबे समय तक आंदोलन धरने प्रदर्शन करते रहे। इसी में लगभग 2 से 3 सिपाहियों को भी सस्पेंड किया गया था। आज रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस जवानों की ग्रेड पे की समस्या का एक अच्छा सब समाधान निकाला गया है।पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के 17500 पद हैं और हेड कांस्टेबल के 3440 पद हैं और एडिशनल एस आई का एक भी पद नहीं है। पुलिस जवानों को समय से प्रोन्नति देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हेड कांस्टेबल रैंक के 1750 नए पद सृजित करने तथा एडिशनल एस आई का नया रैंक सृजित करते हुए 1750 नए पद स्वीकृत करने के आदेश जारी किए गए हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उनका ग्रेड पै 4200 होगा।अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने शासन के द्वारा लिए गए निर्णय के ऊपर खुशी जाहिर की है। अशोक कुमार ने कहा कि उनका विश्वास है कि इससे जवानों को प्रोन्नति के ज्यादा अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही विवेचना को नए विवेचक उपलब्ध होने से विवेचना की गुणवत्ता में सुधार आएगा।

जंगलचट्टी में घास काट रहे युवक का पैर फिसलने से हुआ घायल

Image
 रुद्रप्रयाग –   थाना सोनप्रयाग ने एस डी आर एफ  को सूचित किया गया कि जंगलचट्टी में एक नेपाली युवक गिरने से घायल हो गया है। उस व्यक्ति को खोजने के लिए एसडीआरएफ की आवश्यकता है। यह सूचना प्राप्त होते ही  रेस्क्यू टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।यह युवक पहाड़ी पर चढ़कर घास काट रहा था। जहाँ उसका पैर फिसलने से नीचे गिर पड़ा और बुरी तरह चोटिल हो गया। एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर तत्काल  सुमित थापा उम्र -18 वर्ष  को प्राथमिक उपचार दिया गया जिसके उपरांत स्ट्रैचर के माध्यम से गौरीकुंड पहुँचाकर अग्रिम उपचार के लिए वाहन द्वारा अस्पताल भिजवाया गया।  

मुख्यमंत्री धामी ने आपदा प्रभावित लोगों से मुलाकात की

Image
पिथौरागढ़ – शनिवार सुबह बादल फटने की वजह से महाकाली नदी ने जल तांडव मचाया और भारत नेपाल सीमा से सटे घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। महाकाली नदी का पानी नदी से लगे घरों में घुस गया जिसमे तकरीबन 12 से 14 लोगों के घर जलमग्न भी हो गए।  धारचूला में काली नदी का जलस्तर बढ़ने से ब्यास नगर खटोली गाँव में आसपास के कई मकान इसकी जद में आ गए है।एस डी आर एफ की रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल पर सर्चिंग करते हुए डूबी हुई महिला पशुपति देवी उम्र -65 वर्ष पत्नी मान बहादुर का शव बरामद किया। और वही कई घायल और एक महिला की मौत भी हो गई। रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ के खोतिला क्षेत्र (धारचूला) में अतिवृष्टि के कारण हुए नुकसान का स्थलीय और हवाई सर्वेक्षण किया गया। मुख्यमंत्री के पुष्कर सिंह धामी के साथ सांसद अजय टम्टा और धारचूला विधायक हरीश धामी साथ रहे वही विधायक ने आपदा प्रभावित क्षेत्र का मौका मुआयना करवाया। वही जिला प्रशासन, एसडीआरएफ एवं पुलिस द्वारा राहत और बचाव कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा  प्रभावित लोगों से भी मुलाकात कर आश्वासन दिया की प्रदेश सरकार द