Posts

Showing posts from January 11, 2019

रेणुका परियोजना की राह खुली

Image
नई दिल्ली में केंद्रीय जल संसाधन मंत्री  नितिन गड़करी की उपस्थिति में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश एवं दिल्ली के मुख्यमंत्रियों के मध्य रेणुका बहुउद्देशीय परियोजना के निर्माण के लिए एमओयू हस्ताक्षरित किया गया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल खट्टर, राजस्थान के मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री  जयराम ठाकुर मौजूद थे। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि एमओयू होने से काफी समय से लम्बित चल रही रेणुका परियोजना की राह खुली है। राष्ट्रीय महत्व की इस परियोजना के बनने से 6 राज्य लाभान्वित होंगे। इससे पूर्व लखवाड़ परियोजना पर भी एमओयू किया गया था। लम्बे समय से अटकी पड़ी राष्ट्रीय परियोजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने केंद्रीय जल संसाधन मंत्री  नितिन गड़करी  का आभार व्यक्त किया। रेणुका परियोजना (40 मे.वा.) हिमाचल प्रदेश के स