Posts

Showing posts from November 9, 2023

फिल्मी अंदाज में पुलिस कप्तान ने इसे दून पुलिस के लिए कहा चुनौती–कांग्रेस

Image
 देहरादून –  कांग्रेस पार्टी  की ओर से प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि प्रदेश की राजधानी देहरादून के सबसे वीआईपी राजपुर रोड में सचिवालय और पुलिस महानिदेशक के कार्यालय से चंद कदम की दूरी पर मुख्य मार्ग में दिन दहाड़े बंदूक की नोक पर रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में करोड़ों रुपए की ज्वैलरी पर डकैती पड गयी, और पुलिस को कानों कान खबर भी नहीं लगी। जब डकैत डकैती डालकर चले गये तब पुलिस जागी और फिल्मी अंदाज में पुलिस कप्तान ने इसे देहरादून पुलिस के लिए चुनौती बताया। कांग्रेस पार्टी लगातार कहती आ रही है कि राज्य में कानून व्यवस्था भगवान भरोसे है, अपराधियों के हौसले बुलंद है, राज्यभर में अपराधों की बाढ़ आई हुई है। आये दिन हत्या, बलात्कार एवं लूट की घटनाएं आम हो चली हैं।इस विषय में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि इस वारदात से देहरादून ही नहीं राज्य भर के व्यापारियों में भय का माहौल उत्पन्न हो गया है आम आदमी भी डरा और सहमा है, जब सरकार की नाक नीचे दिन दहाडे अपराधी ऐसी वारदात को अंजाम दे रहे हैं तो फिर आम आदमी की जान माल की सुरक्षा की क्या गारंटी ह